
मध्य प्रदेश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे। एक बार फिर प्रदेश में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रतलाम जिले के आलोट में एक ही परिवार की तीन महिलाओं को नशीला पदार्थ खिलाकर आरोपी ने अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना की बात फैलते ही सुनने वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई...
जानकारी के मुताबिक तांत्रिक जिले के आलोट नगर के एक परिवार के सदस्य की तांत्रिक से मुलाकात हुई। बातचीत में इस तांत्रिक ने उसे अपने जाल में फंसा लिया ओर जमीन में गड़ा धन निकालने का लालच दिया। तांत्रिक के जाल में फंसा ये व्यक्ति तांत्रिक को अपने घर ले गया। इस दौरान तांत्रिक ने घर के लोगों के गले में ताबीज बांधने को दिया।
पुरुषों को भेजा मेहंदीपुर बालाजी
तांत्रिक ने घर की जमीन में गड़ा धन निकालने के लिए शर्त रखी कि घर में एक भी पुरुष न रहे। इसलिए पुरुषों को मेहंदीपुर बालाजी भेज दिया। पानी के साथ पिलाया नशीला पदार्थ और किया रेप पीडि़त पक्ष ने पुलिस को बताया कि तांत्रिक ने परिवार के दो सदस्यों पिता और पुत्र के मेहंदीपुर जाने के बाद महिला और उसकी पुत्री तथा रिश्ते की बहन को बारी-बारी से पानी के साथ नशीली वस्तु दी। फिर नशे की हालत में ही उनके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी गिरफ्त में
तांत्रिक आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में है। आरोपी राजस्थान का निवासी है। तंत्र-मंत्र और जादू-टोना करने वाले इस आरोपी का नाम बलवीर सिंह बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published on:
19 Feb 2024 08:47 am
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
