फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया कि कलश यात्रा में हजारों माताएं-बहने सिर पर कलश लेकर चलेगी। यात्रा के कथा स्थल पहुंचने के बाद कथा शुरू होगी, कथा में विभिन्न धार्मिक उत्सव होंगे। कलश यात्रा जैन स्कूल बाजना बस स्टैंड चौराहा से शुरू होकर चांदनी चौक, तोपखाना, बजाज खाना, गणेश देवरी, डालूमोदी बाजार, पैलेस रोड, नगर निगम, मेहंदीकुई बालाजी मंदिर, छत्रीपुल होकर बीमा अस्पताल के पास से होकर अंबेडकर ग्राउंड स्थित कथा स्थल पर पहुंचेगी।
कलश यात्रा की बढ़ाएंगे शोभा
कलश यात्रा संयोजक गोविंद काकानी ने बताया कि कलश यात्रा में गजराज, ऊंट एवं अश्व पर ध्वज वाहक चलेंगे। इसके बाद 11 सदस्यीय ढोल वाहिनी, 11 सदस्यीय भगवा ध्वज वाहिनी एवं रथ में भागवत पौथी रहेगी। यात्रा में कलशधारी महिलाओं के साथ पुष्प वर्षा वाहन, बैंड, डीजे वाहन, राधा-कृष्ण आदि शामिल रहेंगे।
ये रहेंगे विशेष रूप से उपस्थित
काश्यप ने बताया कि कथा के प्रथम दिन सांसद गुमानसिंह डामोर, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति के कन्हैयालाल मौर्य, मोहनलाल भट्ट, मनोहर पोरवाल, निर्मल लुनिया, प्रेम उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, मुन्नालाल शर्मा, संजय व्यास, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने धर्मालुजनों से कथा में अधिक से अधिक उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।