
रोशनी के पर्व पर जगमगाई पुरातत्व धरोहर
रतलाम। रोशनी के पर्व दीपोत्सव के दूसरे दिन रुपचौदस का पर्व जावरा में धूमधाम से मनाया गया। रुप चौदस यानी नरक चौदस के दिन का भी अपना महत्व हैं। इस दिन महिलाओं ने सुबह सूर्योदय से पहले उठकर प्रभु का पूजन किया। वहीं घर आंगन को साफ कर लक्ष्मी के स्वागत के लिए रंग बिरंगे रंगो से रंगोली बनाई। इधर के रुप चौदस के दिन नगर के सभी पार्लरों में युवक, युवतियों तथा महिलाओं व पुुरुषों ने पहुंचकर अपना रुप निखारा। इधर शहर की धरोहर के रुप में स्थित घंटाघर को दीपावली पर रोशन करने जगमग घंटाघर अभियान चलाया, जिसके तहत जनसहयोग से घंटाघर के भवन पर आकर्षक विद्युत सज्जा करते हुए जगमगाया गया। आज घंटाघर पर नागरिकों द्वारा दिए जलाए जाएंगे।
रुप चौदस के लिए धन तेरस की रात से ही नगर के सभी प्रमुख पार्लरों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। नगर के स्टेशन चौराहा स्थित अजय द सेलुन पर युवकों व पुरुषों ने अपना फेसियल तथा हेयरकट करवाया संचालक संजय भाटी ने बताया कि रुप चौदस पर्व के चलते अच्छी ग्राहकी रही। पर्व के दौरान युवतियां व महिलाऐं भी पीछे नहीं रही। वे भी शहर के सभी पार्लरों में पहुंची और अपना रुप निखारा ऐंजल ब्यूटी पार्लर की संचालिका प्रमिला गेहलोद ने बताया कि गत वर्ष की तुलना में इस बार त्योहार का उत्साह ज्यादा है, धनतेरस की रात से युवतियों और महिलाओं की भीड़ लगी रही। सभी अपनी अपनी पहुंच के अनुसार साज श्रृंगार करवाया।
दीप पर्व के दूसरे दिन भी नगर के बाजारों में भीड़ रही हैं। नगर के पटाखा मार्केट में भी शनिवार को खुब व्यापार हुआ। ग्रामीण परिवेश से आए ग्राहकों ने दिन में पटाखे खरीदे तो शहरी लोगों ने शाम को पटाखा मार्केट का रुख किया। दोपहर से शाम तक महिलाओं तथा युवतियों ने बाजारों में साज सजावट के सामान के साथ मिट़्टी के दिए तथा अन्य आवश्यक सामग्री खरीदी। वहीं मिठाई की दुकानों पर खासी भीड़ दिखाई दी। शहर की नित्यानंद धाम कॉलोनी निवासी नेहा शिकारी, विनीता शिकारी ने सिंगल यूज प्लास्टिक, हरियाली, स्वछता को लेकर रंगोली बनाई।
Published on:
28 Oct 2019 10:20 am
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
