17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिमझिम बारिश के बीच हुआ ध्वजारोहण

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 17, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-1703

सुखेडा। ग्राम पंचायत सहित सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। सत्यनारायण मंदिर प्रांगण के पास स्थित ग्राम पंचायत भवन पर रिमझिम बारिश के बीच सरपंच महावीर मेहता ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण से पूर्व भारत माता व सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस अवसर पर जनपद प्रतिनिधि प्रकाश राठी, शाउमावी प्राचार्य शैलेन्द्र सिंह डोडिया ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन हीरालाल प्रजापति ने किया, जबकि ग्राम पंचायत सचिव दिनेश तिवारी ने आभार प्रकट किया। उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को लड्डू वितरित किए गए। पंचगण, गांव के गणमान्य नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका सहित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व अन्य विद्यालयों के शिक्षकगण भी उपस्थित थे।