
सर्दी में इस वर्ष पहली बार रात का पारा पहुंचा 12.2 डिग्री पर
रतलाम। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही सर्द रातों का दौर शुरू हो गया है। दिन के तापमान में गिरावट के बाद रात का तापमान इस वर्ष के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। सर्दी के दिनों में रात का तापमान 12.2 डिग्री पर जा पहुंचा है। एेसे में अब शाम होते ही साथ ही सर्द हवा को दौर चलना शुरू हो जाता है जिसके चलते शाम के बाद से तापमान में लगातार गिरावट का दौर शुरू हो जाता है।
तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट बीते एक सप्ताह में देखने को मिली है। इतना ही नहीं बीते तीन दिनों में यह और भी गिरा है। रात ही नहीं दिन के तापमान में गिरावट का दौर भी लगातार जारी है, जिसका असर शहर सहित जिलेभर में देखने को मिल रहा है। रतलाम में रविवार को दिन का तापमान न्यूनतम स्तर पर 29 डिग्री पर पहुंच गया जबकि शनिवार की रात का तापमान न्यूनतम स्तर पर १२.२ डिग्री पर पहुंच गया है। एेसे में रात के साथ अब दिन भी सर्द होना शुरू हो गए है।
गर्म कपड़ों की सज रही दुकानें
मौसम के सर्द होते साथ ही शहर में गर्म कपड़े बेचने वालों की दुकानें भी सजना शुरू हो गई है। शहर की प्रमुख सड़कों पर बाहर से आए लोगों के साथ स्थानीय व्यापारियों ने दुकानें लगाने की शुरुआत कर दी है। एेसे में अब इनकी दुकानों पर भी लोगों गर्म कपड़े, स्वेटर, जर्कीन सहित अन्य सामान देखते नजर आने लगे है। मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों तक सर्दी अधिक होने की बात कही है।
बीते सात दिनों से इस तरह गिर रहा तापमान
दिनांक - दिन - रात
8 नवंबर - 31.2 - 14.6
9 नवंबर - 31.0 - 14.5
10 नवंबर - 30.5 - 14.2
11 नवंबर - 30.0 - 13.0
12 नवंबर - 29.2 - 12.6
13 नवंबर - 29.2 - 12.4
14 नवंबर - 29.0 - 12.2
Updated on:
15 Nov 2021 12:10 pm
Published on:
15 Nov 2021 09:00 am
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
