16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम के इस्कॉन मंदिर में भगवान करेंगे नौका विहार

अधिकमास पर नौका विहार उत्सव में शामिल होंगे फिलिपींस और पुणे से प्रभुजी, शाम को आरती के बाद प्रवचन डांसिंग कीर्तन में झूमेंगे भक्त, प्रताप नगर स्थित इस्कॉन मंदिर के भक्तों की ओर से दूसरे वर्ष नौका विहार उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
ISKCON Temple Boating Dancing news ratlam

अधिकमास पर नौका विहार उत्सव में शामिल होंगे फिलिपींस और पुणे से प्रभुजी, शाम को आरती के बाद प्रवचन डांसिंग कीर्तन में झूमेंगे भक्त

रतलाम. बढ़ती गर्मी को देखते हुए भगवान को शीतलता प्रदान करने के लिए रतलाम के इस्कॉन मंदिर में रविवार शाम नौका विहार उत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए मंदिर में 15 बाय 20 का कुंड बनावा जा रहा है, इसमें हंस आकार की नौका में भगवान को विहार कराया जाएगा। इस उत्सव में शामिल होने के लिए प्रमुख रूप से मुख्य अथिति फिलिपींस से बलदेवदास प्रभु एवं पुणे से जयानन्द कृष्णदास प्रभु शामिल होंगे।

प्रताप नगर स्थित इस्कॉन मंदिर के भक्तों की ओर से दूसरे वर्ष नौका विहार उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अधिकमास में विशेष कथा कीर्तन उत्सव का आयोजन भी किया जाएगा। अतिथियों के द्वारा कथा एवं कीर्तन होंगे। नौका विहार कार्यक्रम शाम 7 बजे संध्या आरती के बाद शुरू होगा। साथ प्रवचन डांसिंग कीर्तन एवं प्रसाद आदि कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

आज से अक्षय फल दाता अधिकमास
बैंड बाजा बारात विवाह, तिलकोत्सव आदि की धूम पर जल्द ही विराम लगने वाला हैं। 17 मई से शुरू हो रहे पुरुषोत्तम मास में प्रथम बार किए जाने वाले सभी प्रकार के मांगलिक कार्यो पर रोक लग जाएगी। पुन: 15 जून को इस मास की समाप्ति के बाद मांगलिक कार्यो के मुहूर्त शुरू होंगे। पंचांग के अनुसार अधिकमास 30 दिनों में क्या करना चाहिए क्या नहीं, इसे लोग भ्रमण हैं। इस महिने मे निष्काम भाव से किए गए व्रत आदि का अक्षय फल प्राप्त होता हैं और व्रती के सम्पूर्ण अनिष्ट नष्ट हो जाते हैं।

अधिकमास में करे ये उपाय
पंडित उमाशंकर जोशी ने बताया कि अधिकमास के दौरान यज्ञोपवित, मुंडन, विवाहादि आदि मांगलिक कार्यो पर एक माह के लिए ब्रेक लगेगा, इस दौरान तपस्या, ध्यान, व्रत, उपवास और दान का अनंत फल प्राप्त होता हैं। अधिकमास के अधिष्ठा देवता भगवान विष्णु हैं। उन्होंने स्वयं कहा कि इस माह में की गई आराधना अक्षय फल दाता होती है और परमात्मा प्रसन्न होते हैं।

माणकचौक गोपालजी का बड़ा मंदिर में कथा

  • माणकचौक गोपालजी का बड़ा मंदिर में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर पं. नंदकिशोर शर्मा 17 मई से रात 8 से10 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा श्रवण कराएंगे। मंदिर न्यास अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, सचिव महेश व्यास, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, किशोर मित्तल, गोपाल मंत्री ने धर्मप्रेमियों से पुण्यलाभ लेने का आग्रह किया हैं।

अखंड ज्ञान आश्रम में कथा

  • सैलाना बस स्टैंड स्थित अखंड ज्ञान आश्रम में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ संगीतमय अमृत महोत्सव 19 से 25 मई तक मनाया जाएगा। स्वामी देवस्वरूपानंद के सान्निध्य में दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक पं. दशरथ शर्मा कथा का वाचन करेंगे। 26 मई को आश्रम ट्रस्ट और भक्त मंडल की ओर से भंडारे के आयोजन सुबह 11 से 2 बजे तक होगा।

सैलाना रोड़ वाटिका में कथा

  • पुरुषोत्तम मास में श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन 2 से 9 जून तक कथा बंजली सैलाना रोड स्थित निजी वाटिका में आयोजित होगा। इसमें महामंडलेश्वर चिदम्बरानंद सरस्वती कथा शाम 4 बजे से श्रवण कराएंगे। आयोजक हरिहर सेवा समिति और श्रीकालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट व भट्ट परिवार ने धर्मालुओं से कथा श्रवण करने का आग्रह किया हैं।

कसेरा मांगलिक भवन में कथा

  • श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कसेरा मांगलिक भवन सुनार बावड़ी कसेरा बाजार में होगा। कथा का वाचन पं. मोहनलाल दुबे 18 से 24 मई तक प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक करेंगे। राधेश्याम एवं मनोहर लाल राठौड़ की ओर से पिता हरिकिशन राठौड़ की स्मृति में आयोजित धर्म प्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण करने का आग्रह किया हैं।