15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब रतलाम में दूध के दाम 62 रुपए लीटर

पशु पालक-दूध उत्पादक संघ के अध्यक्ष की मांग पर प्रशासनिक स्तर पर निर्णय 60 के स्थान पर 62 रुपए लीटर मिलेगा शहर में दूध, उत्पादक पशु पालकों की मांग को ध्यान में रखते हुए गर्मी के समय में दूध उत्पादन घटता हैं, पशु आहार और खली के दाम में वृद्धि के मद्देनजर दो रुपए बढ़ाने का निर्णय लिया हैं।

2 min read
Google source verification
Milk prices rise in Ratlam news

पशु पालक-दूध उत्पादक संघ के अध्यक्ष की मांग पर प्रशासनिक स्तर पर निर्णय 60 के स्थान पर 62 रुपए लीटर मिलेगा शहर में दूध

रतलाम. रतलाम में दूध के दाम दो रुपए प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। पशु आहार, खली आदि के दामों में बढ़ती महंगाई, गर्मी में घटते दूध उत्पादन को ध्यान में रखते हुए आखिरकार दूध उत्पादक पशु पालकों की मांग पर प्रशासन ने 16 मई से दूध के दाम 62 रुपए प्रति लीटर कर ने का निर्णय लिया हैं, पूर्व में 60 रुपए लीटर दूध जनता को मिलता था, दो रुपए प्रति लीटर दूध के भाव बढ़ाए गए हैं।

शुक्रवार दोपहर एसडीएम आर्ची हरित की उपस्थिति में किसान दुग्ध उत्पादक संघ ईश्वर गुर्जर और विक्रेता संघ अध्यक्ष सुरेश गुर्जर के साथ पशु पालन एवं डेयरी विभाग के उपसंचालक डॉ. नवीन शुक्ला की बैठक रखी गई। सर्व सहमति से 2 रुपए प्रति लीटर के दाम दूध के 16 मई से बढ़ाने का निर्णय लिया हैं।

तीन लाख लीटर दूध का उत्पादन
डॉ. शुक्ला ने बताया कि जिले में तीन लाख लीटर दूध का उत्पादन होता हैं। एक सवा लाख लीटर दूध की प्रतिदिन खपत शहर में हो जाती हैं। दूध उत्पादक पशु पालकों की मांग को ध्यान में रखते हुए गर्मी के समय में दूध उत्पादन घटता हैं, पशु आहार और खली के दाम में वृद्धि के मद्देनजर दो रुपए बढ़ाने का निर्णय लिया हैं।

करीब एक से सवा लाख लीटर प्रतिदिन शहर में खपत
जिले में 50 हजार से अधिक पशु पालक है, और 2 लाख 90 हजार के करीब दुधारु पशुओं से दूध का उत्पादन होता हैं। इसमें गो व भैंस वंशी दोनों शामिल हैं। करीब एक से सवा लाख लीटर प्रतिदिन शहर में खपत हो जाता हैं, जबकि जिले में करीब तीन लाख लीटर दूध का उत्पादन होता हैं।

दूध के दाम बढ़ाने का कारण
गुर्जर ने बताया कि खली-कपसिया, चुरी और पशु आहार सभी का भाव बढऩे और गर्मी में पशुओं का दूध उत्पादन घट जाता है, क्योंकि उन्हे हरा चारा और पानी की परेशानी रहती हैं। जो पशु बारिश और सर्दी 5-6 लीटर दूध देता वह गर्मी में 3 लीटर पर आ जाता हैं। इस कारण किसान ऊपर आर्थिक भार बढ़ता हैं और मजदूरी का भाव हमेशा एक समान रहते हैं।

राखी से फेट पद्धति से दूध खरीदना
पूर्व में खली को बोरी 2400 रुपए में आती थी वर्तमान में 2800-2900 रुपए पहुंच गई हैं। जो कि किसान से अभी गांव में 56 लीटर ले रहे है वह आप 2 बढाकर 58 रुपए प्रति लीटर में देंगे और शहर में 60 प्रति लीटर बेच रहे अब 62 प्रति लीटर दूध मिलेगा। दूध संघ अध्यक्ष सुरेश गुर्जर का कहना है। राखी से फेट पद्धति से दूध खरीदना है सभी व्यापारी को सूचित किया जाता है।