15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold-Silver Rate: 10 ग्राम सोने की कीमत हुई इतनी, चांदी 1 लाख के पार

Gold-Silver Rate: मध्य प्रदेश में पिछले 15 दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई थी, वहीं होली के बाद अब ये तेजी से बढ़ रहे हैं और रिकॉर्ड बना रहे हैं। 1 किलो चांदी की कीमत 1,00,000 के पार पहुंच गई है।

2 min read
Google source verification

रतलाम

image

Akash Dewani

Mar 16, 2025

Gold and Silver Rate in madhya pradesh

Gold-Silver Rate: बीते कुछ दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जिस तरह मौसम का मिजाज बदल रहा है, वैसे ही इन बहुमूल्य धातुओं के दाम भी तेजी और गिरावट के दौर से गुजर रहे हैं। पिछले 15 दिनों में जहां पहले कीमतें गिरीं, वहीं अब तेजी के साथ फिर ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। शनिवार को सोने के दाम में एक दिन में 1,000 रुपए प्रति दस ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 89,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी भी 1,150 रुपए की तेजी के साथ 99,700 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई।

ढाई महीने में जबरदस्त उछाल

नए साल के शुरुआती ढाई महीनों में सोने-चांदी ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इस अवधि में सोने की कीमत में 10,500 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत में 12,200 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई।

जनवरी: माह की शुरुआत में सोना 78,600 रुपए प्रति दस ग्राम था, जो अंत तक 84,000 रुपए तक पहुंच गया। इसी तरह, चांदी 88,300 रुपए से बढ़कर 94,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

फरवरी: इस माह में सोने की कीमत 3,200 रुपए और चांदी की कीमत 2,300 रुपए बढ़ी। सोना 84,000 से 87,200 रुपए तक पहुंचा, जबकि चांदी 96,300 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

मार्च: 15 दिनों के भीतर सोना 1,900 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 4,200 रुपए प्रति किलो महंगी हो चुकी है। 1 मार्च को 87,200 रुपए प्रति दस ग्राम बिक रहा सोना अब 89,100 रुपए तक पहुंच गया है। वहीं, चांदी 95,500 से बढ़कर 99,700 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

यह भी पढ़े- जमीन सरकार की, लेकिन कुआं और पेड़ लोगों का ! जानें क्या है पूरा मामला

तेजी के पीछे क्या कारण?

रतलाम के सराफा कारोबारी गोपाल सोनी के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा टैरिफ बढ़ाने की धमकियों और अंतरराष्ट्रीय राजनैतिक जोखिमों के चलते शेयर बाजार में गिरावट देखी गई है। इस वजह से कई केंद्रीय बैंक सोना और चांदी खरीद रहे हैं, जिससे इनकी कीमतों में तेजी आई है। सराफा कारोबारी मनोज शर्मा का कहना है कि बढ़ती कीमतों के कारण स्थानीय बाजार में ग्राहकी कमजोर हो गई है। एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) के बंद होने के बावजूद कीमतों में अचानक आई तेजी निवेशकों के लिए समझ से परे है।

यह भी पढ़े- इन जगहों पर बनाई Reels तो होगी कार्रवाई, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

सोने-चांदी के भाव (मार्च 2025)

| तारीख | सोना (₹ प्रति 10 ग्राम) | चांदी (₹ प्रति किलो) |

| 1 मार्च | 87,200 | 95,500 |
| 3 मार्च | 87,200 | 96,300 |
| 4 मार्च | 88,000 | 97,000 |
| 5 मार्च | 88,000 | 97,200 |
| 6 मार्च | 87,800 | 97,300 |
| 7 मार्च | 88,200 | 97,800 |
| 8 मार्च | 87,700 | 97,650 |
| 10 मार्च | 87,800 | 97,900 |
| 11 मार्च | 87,700 | 97,700 |
| 12 मार्च | 87,700 | 98,700 |
| 13 मार्च | 88,100 | 98,550 |
| 15 मार्च | 89,100 | 99,700 |

क्या आगे और बढ़ेंगे दाम?

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक बाजार में अस्थिरता बनी रही तो सोने-चांदी के दामों में और तेजी आ सकती है। निवेशकों को सतर्कता बरतने और सही समय पर खरीदारी करने की सलाह दी जा रही है।