
कार्यशाला में बालिकाओं को समझाया गुड टच बेड टच
रतलाम। महिला सशक्तिकरण सप्ताह के प्रथम दिवस पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, गुड टच बेड टच पर कार्यशाला के साथ बालिका सम्मान समारोह का आयोजन कलेक्टोरेट हॉल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा ने करते हुए महिलाओं के आर्थिक आधार को सशक्त बनाने के साथ ही बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि के लिए बालिकाओं व प्रेरक श्रवण डांगी को सम्मानित किया।
सहायक संचालक रविन्द्र कुमार मिश्रा ने उपस्थित प्रतिभागियों पाक्सो एक्ट, पॉश एक्ट की जानकारी दी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की नोडल अधिकारी अंकिता पण्ड्या ने गुड टच बेड टच के बारे में बताते हुए बालिकाओं को और उपस्थित समुदाय को जनजागरूकता की पहल की। बालिकाओं को भी अपने माता-पिता की आर्थिक क्षमता में सीमित रहने की समझाइश दी, ताकि किसी भी प्रकार के लालच से बालिकाओं का शोषण न हो सके।जिले के पलसोड़ा गांव के श्रवण डांगी जो कि विगत 8 वर्षों से गांव-गांव में बेटी जन्म को प्रोत्साहित करने के लिए अपनी टीम के साथ बैण्ड बजाते है और बालिका जन्म पर खुशी के माहौल को निर्मित करते है ने बेटी जन्म पर हर्षोल्लास के माहौल को निर्मित करने के लिए उद्बोधन दिया।
कोमल फिल्म देखने के लिए किया प्रेरितचाइल्ड लाइन जिला समन्वयक प्रेम चौधरी ने कोमल फिल्म देखने के लिए प्रेरित किया ताकि गुड टच बेड टच के बारे में बालिकाएं जान सके। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शाखा प्रभारी यशोदाकुंवर राजावत ने एक वर्किंग वुमेन, एक बालिका की माता होने की हैसीयत से अपने अनुभव को सांझा करते हुए बालक-बालिका की समान परवरिश पर जोर दिया। आभार पर्यवेक्षक मालती शर्मा ने माना।
Published on:
11 Jan 2024, 11:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.