17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सैलाना में स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया, रामगढ़ में भी ध्वजारोहण

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 17, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-1716




सैलाना. नगर में स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य समारोह कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित हुआ, जहां जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न शासकीय, अशासकीय संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर भी ध्वजारोहण कार्यक्रम हुए। बस स्टैंड से बैंड-बाजे के साथ निकली प्रभात फेरी नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मंडी प्रांगण पहुंची। मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ।

परेड दल ने सलामी दी और जनपद अध्यक्ष ने परेड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का लाइव प्रसारण किया गया, जिसका वाचन जनपद अध्यक्षऔर एसडीएम सुनील जायसवाल ने किया। विद्यार्थियों एवं कलाकारों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र वितरित किए गए। ग्राम पंचायत रामगढ़ में भी स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण हुआ। जिला महामंत्री भाजपा बद्रीलाल चौधरी ने झंडा वंदन किया। सरपंच सीता निनामा ने अध्यक्षता की, जबकि उपसरपंच सुखबीर सिंह चौधरी विशेष अतिथि थे। चौधरी ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री डॉ यादव की योजनाओं का उल्लेख किया।