17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजेश्वर स्कूल में देशभक्ति के साथ मना स्वतंत्रता दिवस

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 17, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-1710





आलोट। श्री राजेश्वर पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाया गया। समारोह मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से शुरू हुआ।

विधायक डॉ चिंतामणि मालवीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर प्राचार्य भरत आंजना, संचालक इंदर सिंह आंजना, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह आंजना, नेता प्रतिपक्ष नागेश खारोल, समाजसेवी शांतिलाल कामरिया, भाजपा नेता शैलेंद्र आंजलिया और अमित चौधरी भी उपस्थित थे। छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत कर तिरंगे को सलामी दी। परिसर में देशभक्ति का माहौल छाया रहा। विधायक डॉ मालवीय ने विद्यार्थियों को इतिहास और राजनीति का गंभीरता से अध्ययन करने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश का इतिहास और लोकतांत्रिक व्यवस्था समझना विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने में सहायक होता है। नेता प्रतिपक्ष नागेश खारोल ने शिक्षा का महत्त्व बताते हुए विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। समारोह में समाजसेवी शांतिलाल कामरिया का विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान किया गया। इस मौके पर उन्होंने आलोट राजेश्वर एजुकेशन फाउंडेशन के तहत निशक्त बालक-बालिकाओं की शिक्षा के लिए 51 हजार रुपए की राशि भेंट की। उनके इस सहयोग की उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम का संचालन उपप्राचार्य लक्ष्मी नारायण चौहान ने किया, जबकि आभार प्राचार्य भरत आंजना ने जताया।