MP Rise 2025 Conclave Ratlam - एमपी में शुक्रवार को मानसून के साथ रुपयों की भी बारिश हुई। प्रदेश के रतलाम में "एमपी राइज 2025 कॉन्क्लेव" में 30402 करोड़ रूपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।
MP Rise 2025 Conclave Ratlam - एमपी में शुक्रवार को मानसून के साथ रुपयों की भी बारिश हुई। प्रदेश के रतलाम में "एमपी राइज 2025 कॉन्क्लेव" में 30402 करोड़ रूपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इससे 35 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। रतलाम अब स्किल, स्केल और स्टार्टअप्स के लिए भी जाना जाएगा। इस मौके पर करीब 2012 करोड़ की लागत की 94 औद्योगिक इकाइयों और क्लस्टर्स का भूमि-पूजन व लोकार्पण किया गया। 288 एमएसएमई इकाइयों को 270 करोड़ रूपए की प्रोत्साहन राशि दी गई जबकि 140 वृहद औद्योगिक इकाइयों को 425 करोड़ रूपए की वित्तीय सहायता वितरित की। कार्यक्रम में 538 एमएसएमई इकाइयों और 35 वृहद औद्योगिक इकाइयों को भूखंड आवंटन पत्र दिए गए। 4 लाख से ज्यादा हितग्राहियों को स्व-रोजगार के लिए 3861 करोड़ रूपए का ऋण सिंगल क्लिक के जरिए उनके खातों में हस्तांतरित किया गया। मुख्यमंत्री ने यहां नव उद्यमियों से संवाद भी किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश के साथ-साथ अब मध्यप्रदेश भी बदल रहा है। यहां हर क्षेत्र में निवेश का अच्छा माहौल बना है। रतलाम पहले सेव, साड़ियों और सोने के लिए जाना जाता था लेकिन अब स्किल, स्केल और स्टार्टअप्स के लिए भी जाना जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रतलाम की राइज कॉन्क्लेव में 30402 करोड़ रूपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे 35520 रोजगार का सृजन होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट (राइज) कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए बताया कि निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए वे 29 जून को सूरत में रोड-शो करने जा रहे हैं।
रतलाम में मेगा इन्वेस्टमेंट रीजन से सटे 6 ग्राम बिबड़ौद, पलसोड़ी, रामपुरिया, सरवनीखुर्द, जामथुन एवं जुलवानिया में मार्ग निर्माण, सामुदायिक भवन एवं आवश्यक अधोसंरचना विकास के लिए प्रति ग्राम पंचायत 50 लाख की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की।
निवेश क्षेत्र इण्डस्ट्रीयल पार्क एवं रतलाम क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों की सुविधा के लिए नवीन क्षेत्र में 220 केवी विद्युत लाईन की व्यवस्था करने की घोषणा की।
रतलाम के पोलो ग्राउंड में अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर हॉकी का एस्ट्रो टर्फ बनाया जाएगा।
रतलाम में बड़ी हवाई पट्टी का निर्माण होगा।
कालिका माता परिसर के विकास के लिए सैटेलाइट टाउन बनाया जाएगा।