17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैन समाज ने तिरंगे के साथ दिया राष्ट्रप्रेम, पर्यावरण संदेश

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 17, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-1708




आलोट. स्वतंत्रता दिवस पर अखिल भारतीय जैन युवक महासंघ आलोट इकाई ने जैन भवन उपासरे में झंडावंदन व पौधरोपण कार्यक्रम किया। आयोजन साध्वी चारित्र कला हब की निश्रा में संपन्न हुआ। जैन भवन को तिरंगे झंडों और गुब्बारों से सजाया गया था। त्रिस्तुतिक संघ आलोट के अध्यक्ष संजय डुंगरवाल ने झंडावंदन किया। राष्ट्रगान के बाद समाजजनों ने राष्ट्रप्रेम व्यक्त किया, फिर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

साध्वी चारित्र कला हब ने प्रवचन में धर्म, संस्कार, राष्ट्रप्रेम और पर्यावरण संरक्षण के महत्त्व पर जोर देते हुए राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को उत्सव तक सीमित न रखकर समाज व प्रकृति के प्रति दायित्व निभाने में भी बताया। कार्यक्रम में युवक महासंघ अध्यक्ष विकास धूपिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।