16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीवन साथी के संग शादी की रस्मो को किया याद

जैन सोशल ग्रुप मैत्री परिवार का वेडिंग थीम पर मैत्री दी वेडिंग मिलन समारोह आयोजित

less than 1 minute read
Google source verification
Patrika

patrika

Yagyadutt Parale
रतलाम. जैन सोशल ग्रुप मैत्री रतलाम परिवार द्वारा एक अनोखी मनोरंजक शादी थीम पर आधारित मैत्री दी वेडिंग मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें ग्रुप के कपल्स ने अपने जीवन साथी के संग स्वयं की शादी की रस्मो को याद करते हुए एक बार फिर से मनोरंजक अंदाज़ में सभी रस्में निभाई।
संस्थापक अध्यक्ष अमित कोठारी ने बताया कि मैत्री दी वेडिंग को बड़े ही जोश एवं उत्साह के साथ दूल्हा दुल्हन की तरह तैयार होकर मनोरंजक अंदाज़ में मनाया। इसमें हल्दी मेहंदी, चाक, प्रोसेशन ,मिलनी एवं स्वागत, महिला संगीत, वरमाला, फेरे एवम विदाई की रस्मे मजेदार अंदाज़ में निभाई गई। ग्रुप के लगभग 90 कपल ने दूल्हा दुल्हन बनकर इस इवेंट का आनंद लिया। वाक विथ वरमाला प्रोग्राम को भी सदस्यों द्वारा बहुत सराहा गया। ग्रुप अध्यक्ष नीलेश कोठारी ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। इस मौके पर सचिव नीलेश मंडलेचा, सहसचिव वैभव मेहता एवं राहुल रांका, उपाध्यक्ष अवि धम्मानी एव अर्पित संघवी, कोषाध्यक्ष संजय जैन एवं प्रितेश जैन के साथ सभी बोर्ड सदस्य उपस्थित थे। आभार सचिव नीलेश मंडलेचा ने माना

इन्हें किया पुरस्कृतवाक विथ वरमाला में प्रथम संदीप मीनाक्षी बोथरा, द्वितीय अरुण मोनिका मूणत एवम तृतीय विशाल शीतल भांगू रहे। बेस्ट दूल्हा ड्रेसअप में यश कृतिका बाठिया एवम बेस्ट दुल्हन ड्रेस अप दीप्ति वैभव मेहता रहे। बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस रखी गई। जिसमें विजेता रिधवी ओनिल पगारिया, चहेती अरुण मूणत, धीर मयंक जैन, मोक्ष-अविषि रितेश गांधी, चहेती राहुल सकलेचा रहें।