4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डाक विभाग ने बना दी नई मशीन, 24*7 आपको मिलेगा ‘पार्सल’

MP News: अगर ग्राहक पार्सल डिलीवरी के समय घर पर नहीं मिलते हैं, तो पार्सल स्मार्ट मशीन में रखा जाएगा...

less than 1 minute read
Google source verification
Smart machines

Smart machines प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)

MP News: अगर आप घर पर नहीं है और आपके घर पर पार्सल आ गया है तो आप घबराए नहीं, आपका पार्सल रिटर्न नहीं होगा। इसके लिए डाक विभाग ने स्मार्ट मशीन का नवाचार किया है। इस मशीन के माध्यम से आपको आपका पार्सल मिल जाएगा। इसके लिए आपको मशीन में ओटीपी नंबर डालना होगा। डाक विभाग पायलेट प्रोजेक्ट के अंतर्गत इंदौर परिमंडल को 9 डाकघरों में नया स्मार्ट पार्सल डिलीवरी सिस्टम (एसपीडीएस) लागू करने जा रहा है। जो पार्सल डिलीवरी के पूरे अनुभव को और भी आसान और आधुनिक बनाएगा।

ऐसे काम करेगा

अगर ग्राहक पार्सल डिलीवरी के समय घर पर नहीं मिलते हैं, तो पार्सल स्मार्ट मशीन में रखा जाएगा। ग्राहक को मैसेज भेज बताया जाएगा कि पार्सल कहां रखा है। ग्राहक ओटीपी के जरिए मशीन से पार्सल ले सकते है। इससे डिलीवरी का रिकॉर्ड भी ऑटोमेटिक अपडेट हो जाएगा।

पार्सल की प्रत्येक स्थिति की जानकारी ग्राहक को एसएमएस एवं ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। इस मशीन में स्मार्ट लॉकर 24*7 उपलब्ध है। जिससे ग्राहक अपनी सुविधानुसार किसी भी समय पार्सल प्राप्त कर सकते हैं। ओटीपी एवं बारकोड आधारित सुरक्षित प्रणाली के साथ रियल-टाइम ट्रैकिंग से पार्सल की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

डाकघरों से शुरुआत

तक्षशिला उपडाकघर, इंदौर जीपीओ, इंदौर नगर एचओ, आर्मी हैड क्वार्टर, खातीवाला टैंक, नन्दा नगर उपडाकघर, होल्कर साइन्स कॉलेज, विजय नगर उपडाकघर, डाक कुंज पोस्टल कॉलोनी।

भारतीय डाक विभाग डिलीवरी की सुरक्षा बढ़ाने के लिए ओटीपी आधारित प्रणाली को शुरू करने जा रहा है। पायलेट प्रोजेक्ट के तहत इंदौर के 9 डाकघरों में इसकी शुरुआत होगी। इसके बाद परिमंडल के अन्य डाकघरों में शुरू किया जाएगा। इससे गलत पते या किसी अन्य व्यक्ति को पार्सल मिलने की संभावना खत्म हो जाएगी। ग्राहक के मन में पारदर्शिता और विश्वास में वृद्धि होगी। प्रीति अग्रवाल, पीएमजी, इंदौर परिमंडल।