
बेरिकेट्स और खाने-पीने की व्यवस्था का जिम्मा हसैन टैकरी वक्फ प्रबंध समिति को
जावराविश्व प्रसिद्ध धामिक स्थल हसैन टैकरी शरीफ पर आगामी होली त्यौहार पर आयोजित होने वाले होली चैहल्लुम को लेकर शुक्रवार को हुसैन टैकरी शरीफ पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी राधा मंहत और एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान ने हुसैन टैकरी वक्फ प्रशासन समिति पदाधिकारियों और स्टॉफ के साथ मिलकर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की।
बैठक में बेरिकेट्स लगाने और मेला क्षेत्र में रुकने के साथ खाने-पीने की व्यवस्था का जिम्मा हसैन टैकरी वक्फ प्रबंध समिति को दिया गया है, वहीं सफाई का जिम्मा हसैन टैकरी के साथ नगर पालिका के पास रहेगा। बिजली व्यवस्था विद्युत वितरण कंपनी द्वारा की जाएगी, पेयजल की व्यवस्था का जिम्मा पीएचई को दिया गया है। हुसैन टैकरी द्वारा टेंकरो की व्यवस्था की जाएगी। अस्थायी शौचालय बनाए जाएंगे।आपात स्थिति से निपटने नपा की तीन फायरब्रिगेड मौके पर रहेगी। स्वास्थ सेवाओं के लिए शासकीय अस्पताल की टीम के साथ ऐम्बूलेंस तैनात रहेगी। होली चैहल्लुम के दौरान सुरक्षाव्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। बैठक में हुसैन टैकरीवक्फ प्रंबधन समिति के रउफ मोहम्मद कुरेशी, सचिव बालेखान, कोषाध्यक्ष मोहम्मद रफीक शाह, सैय्यद नासिर अली केसाथ पटवारी प्रवीण जैन सहित हुसैन टैकरी प्रशासन, हुसैन
प्रशासनिक अमला पहुंचा, व्यवस्था देख दिए निर्देश, चार स्थानों पर होगी पार्किंग
रतलाम। महाशिवरात्रि पर बिलपांक विरूपाक्ष महादेव मंदिर पर इस साल 6 मार्च से मेला शुरू हो जाएगा। इसके अन्तर्गत शुक्रवार शाम जिला प्रशासन का अमला व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पहुंचा। मंदिर 50 हजार से एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने पर प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए।
मंदिर पहुंचने वाले धर्मालुओं के लिए चारों तरफ पार्किंग व्यवस्था रहेगी। स्वचलित ८-१० शौचालय, ६-७ पानी के टैंकरों की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा आवागमन में कोई परेशानी हो इसके लिए झिकझेक लगाए जाएगें जिसमें महिला-पुरुष को परेशानी न हो। जूता स्टैंड की अलग व्यवस्था रहेगी।
जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, टीआई प्रीति कटारे, जनपद सीईओ, ग्रामीण तहसीलदार, पटवारी, स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ ही विरुपाक्ष महादेव यज्ञ समिति के सदस्यों के साथ अशोक पाटीदार आदि मौजूद थे। इसके अलावा अधिकारियों ने मंदिर समिति के सदस्यों से सूचि तैयार कर देने की बात कही है, ताकि सबका परिचय पत्र बनाया जा सके।
Published on:
2 Mar 2024, 12:12 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.