
जवाहर स्पोट्र्स, एमपी फोर्स और स्टार इलेवन ने जीते मैच
रतलाम। इंडिया स्पोट्र्स क्लब की तरफ से आईटीआई खेल मैदान पर आयोजित की जा रही 25वीं क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन जवाहर स्पोट्र्स, एमपी फोर्स और स्टार इलेवन ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। मैचों के मुख्य अतिथि शरद जोशी, पूर्व पार्षद राजीव रावत और एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा थे। अतिथियों का स्वागत संरक्षक निवास जाधव, संयोजक अजय गोमे, सह संयोजक ईश्वर सिंह राठौड़ व कमेटी सदस्य अर्जुन, पंकज, मोहन जटा, काली मेघवाल, सिकंदर शर्मा, निलेश गोमे, बंटी मरमट, युवराज, सुमित बटला, सोनू सांखला आदि ने किया। अतिथियों ने टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर उत्साह वर्धन किया।
ये रहे मैच के परिणाम
- पहला जवाहर स्पोट्र्स और बालाजी इलेवन के मध्य खेला गया। इसमें जवाहर स्पोट्र्स ने बालाजी को हराकर जीत दर्ज की।
- दूसरा मैच शैरानी और एमपी फोर्स के मध्य खेला गया। इस मैच में एमपी फोर्स ने रोमांचक मुकाबले में अंतिम ओवर में जीत प्राप्त की।
- तीसरा मैच स्टार इलेवन और बंजली के बीच खेला गया। स्टार इलेवन की टीम ने यह मैच आसानी से जीत लिया।
आज ये मैच होंगे
प्रतियोगिता में बुधवार को पहला मुकाबला टीम अंबर और सागर इलेवन के मध्य खेला जाएगा। मैच के कोमेंटर मोहन और काली मेघवाल, स्कोरिंग बंटी मरमट और सिकंदर शर्मा ने की। एंपायरिंग महेश प्रजापत, विशाल ने की।
राज्यभर से दो सौ खिलाड़ी करेंगे हिस्सेदारी
बुद्धेश्वर हाल टाटानगर में 37वीं मध्य प्रदेश स्टेट क्योंरोगी एवं 14वीं पुमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप की शुरुआत मंगलवार से हुई। इस प्रतियोगिता में राज्यभर के लगभग 200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता के शुरुआत के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता प्रदीप उपाध्याय, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के संयोजक अनुज शर्मा, खेल संघ के दीपेंद्र सिंह ठाकुर, आशीष चोपड़ा, मप्र ताइक्वांडो एसोसिएशन के गौतम लश्करी, यशवंत मेवाड़ा और जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिला सचिव अभिषेक शर्मा थे। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी दिनों में होने वाली ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की 19 से 23 जनवरी को सवाई माधोपुर में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। अतिथियों का स्वागत वीरेंद्र गुर्जर, निमित्त शर्मा, प्रवेश परमार, शशांक बैरागी, यश सोलंकी, रेहान शाह, रोहित कुमार पांचाल, शोभना शर्मा, सोनम चौहान, दिशा बरगोटिया, खुशबू चौहान, कशीश डागर ने किया।
Published on:
9 Jan 2024, 11:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.