5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आदतन अपराधी है फैजान की हत्या का संदिग्ध

आदतन अपराधी है फैजान की हत्या का संदिग्ध

2 min read
Google source verification
LATEST CRIME NEWS

LATEST CRIME NEWS

रतलाम. फैजान के अपरहण व हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस की शक्कत आरोपी के गिरेबां तक पहुंच गई है। संदिग्ध ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। कड़ी पूछताछ में संदेही ने बताया है कि वह बच्चों के संदर्भ में अपराध करने का आदी है। पहले भी बच्चों के साथ अपराध कर चुका है, लेकिन शिकायत पुलिस को नहीं मिली। फैजान की हत्या से पूर्व फैजान के साथ हुए यौनिक अपराध की पुष्टि के लिए पुलिस ने पीएम करने वाले डॉक्टरों की स्पष्ट राय मांगी है लेकिन मंगलवार तक जानकारी नहीं भेजी। इधर सागर से डीएनए की रिपोर्ट भी अभी पुलिस को नहीं मिल पाई है, जिसके चलते पुलिस को मामले का खुलासा करने में देरी हो रही है।

गंभीर अपराधों में पुलिस द्वारा डीएनए टेस्ट कराए जाने पर वैसे तो रिपोर्ट एक से दो दिन में मिल जाती है लेकिन इस अपराध में एफएसएल सागर को भी डीएनए की जांच करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल फैजान का शव पूरी तरह से सड़ चुका था, जिसके चलते डीएनए जांच के लिए बच्चे की जांघ और दाड़ की हड्डी को डीएनए पता करने के लिए सागर एफएसएल लैब में भेजा गया है, हड्डी से डीएनए मैचिंग में समय लगता है, इसके चलते लैब को रिपोर्ट देने में समय लग रहा है।

पुलिस ने जिस संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है वह अभी हाल ही में बालिग हुआ है लेकिन इस कम उम्र में उसने गंभीर अपराध को अंजाम दिया। पूर्व में भी उसने कई गलत काम किए गए थे लेकिन उन मामलों की शिकायत नहीं मिली, अब पूछताछ में हर बार कोई नया तथ्य निकलकर पुलिस के सामने आ रहा है। हाट की चौकी राजेंद्र नगर निवासी पांच वर्षीय फैजान 13 अप्रैल को गायब हो गया था, 23 को उसका शव घर के निकट बंद बोरी में नाले में मिला था। इस मामले का खुलासा सात दिन बाद भी पुलिस नहीं कर पाई है। इस मामले पुलिस ने अभी कुछ संदिग्धों को हिरासत में ले रखा है, जिसमें पुलिस को एक संदिग्ध पर हत्यारा होने का संदेह है।