रतलाम

#Ratlam ड्यूटी पर घर पहुंचा आरक्षक, पत्नी लटकी मिली फंदे पर

रातभर ड्यूटी करने के बाद सुबह करीब साढ़े पांच-छह बजे वे घर पहुंचे तो पत्नी फंदे पर झुलती मिली

less than 1 minute read
Nov 12, 2022
#Ratlam ड्यूटी पर घर पहुंचा आरक्षक, पत्नी लटकी मिली फंदे पर

रतलाम. स्टेशन रोड थाने पर एक दिन पहले ही पदस्थ किए गए आरक्षक विजय थापा की 26 साल की पत्नी सपना ने बीती रात अपने घर राजेंद्र नगर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थापा इससे पहले लाइन में थे और शुक्रवार को ही स्टेशन रोड थाने पर पदस्थ किए गए थे। रात में ड्यूटी के बाद सुबह घर लौटा तो पत्नी फंदे पर झुलती मिली। महिला का शव जिला अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम किया जा रहा है। सपना ने आत्महत्या क्यों की इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

लाइन से हुई थी पोस्टिंग
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विजय बहादुर थापा अब तक पुलिस लाइन में ही थे। काफी समय बाद उनकी पुलिस अधीक्षक ने स्टेशन रोड थाने पर पदस्थापना की। पदस्थापना करने के बाद थापा ने शुक्रवार को ड्यूटी ज्वाइन की थी। इसके बाद रात की ड्यूटी थाने से लगी तो रात में ड्यूटी पर चले गए। रातभर ड्यूटी करने के बाद सुबह अपने घर पहुंचे तो यह नजारा देखा।

सुबह घर पहुंचे तो चला पता
रातभर ड्यूटी करने के बाद सुबह करीब साढ़े पांच-छह बजे वे घर पहुंचे तो पत्नी फंदे पर झुलती मिली। यह देख उनके हौश उड़ गए। उन्होंने पत्नी को फंदे से उतारा और उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। माणकचौक पुलिस जांच कर रही है।

अत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला
पुलिस आरक्षक थापा माणकचौक पुलिस थाने के राजेंद्र नगर में परिवार के साथ रहते थे। पत्नी सपना ने आत्महत्या क्यों की इस बारे में फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। आरक्षक की पत्नी के आत्महत्या करने की जानकारी मिलने के बाद माणकचौक पुलिस थाना प्रभारी अनुराग यादव ने् थाने के सब इंस्पेक्टर प्रवीण वास्कले को अस्पताल भेजा है।

Published on:
12 Nov 2022 11:38 am
Also Read
View All

अगली खबर