
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)
फोटो-आरटी-1707
आलोट. श्री महावीर विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास व देशभक्ति के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों की देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। नन्हे बच्चों की भारत माता, सैनिक व पुलिस सहित विभिन्न वेशभूषाएं आकर्षण का केंद्र रहीं।
समाजसेवी सत्यनारायण काकाणी मुख्य अतिथि थे। पार्श्वनाथ तीर्थ पीढ़ी नागेश्वर, उन्हेल के सचिव धर्मचंद जैन एवं गोपाल गौशाला अध्यक्ष मनीष सेठिया विशेष अतिथि रहे। विद्यालय समिति के सचिव सिरेमल भंडारी ने अध्यक्षता की। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा राष्ट्रध्वजारोहण व राष्ट्रगान के साथ किया गया। विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय कुंदनमल जैन दासाब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके साथ ही दासाब की स्मृति में आयोजित सेवा सप्ताह का समापन भी हुआ। प्राचार्य मनोज शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नाटक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से स्वतंत्रता के महत्त्व और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से दासाब के जीवन से प्रेरणा लेने और राष्ट्र के प्रति दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। संस्था अध्यक्ष डॉ. शिखर जैन ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। सेवा सप्ताह समापन, चेयरमैन डॉ. शिखर जैन के जन्मदिवस तथा डॉ. कामना जैन के 75 वर्ष पूर्ण होने पर विद्यार्थियों व स्टाफ को उपहार वितरित किए गए। प्राचार्य मनोज शर्मा व वरिष्ठ शिक्षिका लता शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
Updated on:
17 Aug 2026 06:01 am
Published on:
17 Aug 2026 06:01 am
