18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम

#Neemuch में मेरी माटी मेरा देश अभियान में मिट्टी कलश पदयात्रा निकली, VIDEO

देशभर में चल रहे मेरी माटी मेरा देश अभियान में शहर में भी मिट्टी कलश पदयात्रा निकली।

Google source verification

नीमच. देशभर में चल रहे मेरी माटी मेरा देश अभियान में मंगलवार को शहर में भी मिट्टी कलश पदयात्रा निकली। जिले की नगर पंचायत, नगर पालिका और वार्ड क्षेत्र से एकत्रित की गई मिट्टी का कलश जनपद पंचायत लेकर पहुंचे। जहां से यह मिट्टी कलश राजधानी भेजा जाएगा और राजधानी से यह मिट्टी कलश दिल्ली के कर्तव्य पथ के लिए भेजा जाएगा। कलेक्टर दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ गुरु प्रसाद, सीआरपी अधिकारी व जवान नगर पालिका के अधिकारी एवं नेहरू युवा केंद्र व जन अभियान परिषद के सदस्य मौजूद थे। यह मिट्टी कलश पदयात्रा आंबेडकर सर्कल से प्रारंभ हुई। इसमें देशभक्ति गीत बज रहे थे वही सीआरपी के जवान हाथों में तिरंगा लिए चल रहे थे। जनपद पहुंचने पर मिट्टी कलश पदयात्रा का जनपद अध्यक्ष व कर्मचारियों ने स्वागत किया। वही जनपद परिसर में ही मतदान के प्रति लोगों को जागरुक किया। कलेक्टर ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश पूरे देश में सितंबर माह में एक साथ किया। इसमें हर जगह की मिट्टी एकत्रित की। सिटी मैनेजर प्रवीण आर्य ने बताया कि अमृत महोत्सव में केंद्र सरकार ने विभिन्न गतिविधियां आयोजित की।