
MLA Manohar Uthwal will be Funeral in Alot
रतलाम। आगर विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर ऊंटवाल का मेदांता अस्पताल में गुरुवार सुबह निधन हो गया। अंतिम संस्कार रतलाम जिले के आलोट में शुक्रवार को किया जाएगा। गुरुवार अपरान्ह 3 बजे ऊंटवाल की पार्थिव देह दिल्ली से विशेष विमान से उज्जैन हवाई पट्टी पर लाई जाएगी। शाम 6 बजे के करीब पार्थिव देह आगर-मालवा होते हुए आलोट ले जाएंगे। विधायक ऊंटवाल का रतलाम से गहरा नाता रहा है। वे जिले के आलोट के दो बार विधायक रहे है। जिले के जनप्रतिनिधियों सहित कई नेताओं ने विधायक ऊंटवाल के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
प्रदेश के आगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का गुरुवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया, यह सूचना जैसे ही रतलाम में आई किसी को भरोसा नहीं हुआ। पिछले कुछ दिन से वे बीमार चल रहे थे। पिछले माह ही मंदसौर जाते समय वे कुछ देर रतलाम में रुके थे व अपने मित्रों से मुलाकात की थी। कुछ दिन पहले उन्हें ब्रेन हेमरेज के चलते इंदौर में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद 4 दिन पहले ही उन्हें हालात बिगडऩे पर दिल्ली शिफ्ट किया गया था।
रतलाम में रहा गहरा नाता
विधायक मनोहर ऊंटवाल का रतलाम जिले से भी गहरा नाता रहा है। वे जिले के आलोट से भी विधानसभा सदस्य चुने गए थे। उनका निवास स्थान भी आलोट है। उनके निधन की खबर लगते ही बीजेपी में शोक की लहर दौड़ गई है। 1963 में धार जिले के बदनावर में जन्मे मनोहर ऊंटवाल पांच बार विधायक और एक बार सांसद रहे। वे 1988 से 2014 के बीच चार बार विधायक रहे। 1986 में पार्षद का चुनाव जीतकर उन्होंने अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में देवास संसदीय सीट से सांसद थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें आगर-मालवा से टिकट दिया था। मनोहर ऊंटवाल भाजपा के कद्दावर नेता थे। शिवराज मंत्रिमंडल में मंत्री भी रहे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है।
कई नेताओं ने किया याद
विधायक मनोहर ऊंटवाल के निधन की सूचना मिलने के बाद भाजपा के जिले के कई नेताओं ने उनसे जुडी़ याद साझा की। शहर विधायक चेतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने उनको उर्जा से भरा नेता बताया तो जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे ने कहा भाजपा के साथ साथ यह उनकी व्यक्तिगत क्षती है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र ङ्क्षसह लुनेरा ने कहा कि पार्टी ने एक श्रेष्ठ नेता खोया है। पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी के अनुसार भाजपा ने जुझारु नेता खो दिया है। विधायक ऊंटवाल उनके लिए हमेशा बडे़ भाई की तरह रहे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बजरंग पुरोहित, कृषि आयोग के पूर्व सदस्य ईश्वरलाल पाटीदार के अनुसार भाजपा का ही नहीं यह राज्य का नुकसान हुआ है।
विधायक मनोहर ऊंटवाल का राजनीतिक सफर
- 1988 - 2003, 2008 - व 42014 में वह चार बार मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य चुने गए। शिवराज सरकार में मंत्री भी रहे है।
- 1986 - 1988 मनोहर ऊंटवाल एक काउंसलर के रूप में चुने गए।
- 1992 - 1995 बीजेपी मंडल के अध्यक्ष रहे।
- 2005 - 2007 मध्यप्रदेश सरकार में एससी आयोग के सदस्य चुने गए।
- 2014 वह देवास निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के सज्जन सिंह वर्मा को हराकर 16 वीं लोकसभा के लिए चुने गए।
- 1 सितम्बर 2014 तालिका सदस्य पर लिखे गए कागजात पर समिति के सदस्य चुने गए।
- 1 सितम्बर 2014 स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पर स्थायी समिति के सदस्य चुने गए।
- 1 सितम्बर 2014 श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत परामर्श समिति के सदस्य नियुक्त हुए।
Published on:
30 Jan 2020 02:28 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
