
mp bjp jan aashirwad yatra latest news video
रतलाम. मंदसौर के रास्ते रतलाम जिले में बाजना बस स्टैंड से यात्रा आई। यहां पर विधायक शर्मा ने महाकाल लोक की याद दिलाई। कहा इसको जिसने बनाया है, मतदान करने जाते समय ये याद रखना। जन आशीर्वाद यात्रा का रतलाम में जगह - जगह स्वागत हुआ। शहर विधायक चेतन्य काश्यप, सांसद गुमानसिंह डामोर, राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा सहित अन्य साथ में रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व में सैकडों कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर यात्रा का स्वागत किया।
ये बोले रतलाम में विधायक शर्मा
रतलाम में धानमंडी में हुई सभा में विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कांग्रेस ने कभी 10 जनपथ में सुंदरकांड नहीं कराया, लेकिन बात जनोई पहनते है। वोट देने जाओ तो ये याद रखना 500 साल की गुलामी के बाद अयोध्या में मंदिर तब बन रहा है, जब 5 लाख से अधिक हिंदू इसके लिए लड़ते हुए मर गए। विधानसभा चुनाव सेमिफाइनल है, इसको जीतना तो है ही इसके साथ - साथ फाइनल भी जीतना है। इस दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा पहली बार जब जीते तब पाकिस्तान को सही कर दिया। दूसरी बार जीते तब धारा 370 को हटाया। अगली बार जीतने पर अखंड भारत का सपना पूरा होगा। लेकिन ये तब होगा तब राज्य में भी सरकार बनेगी।
वर्मा ने पूर्व की रोड को किया याद
वरिष्ठ नेता व रतलाम जन आशीर्वाद यात्रा प्रभारी विक्रम वर्मा ने कहा 20 साल पहले जब कांग्रेस की सरकार थी तब रोड जर्जर थी। सांसद डामोर ने कहा कांग्रेस सरकार के समय चोर परेशान हो गए थे। बिजली नहीं थी तो लोग पूरी रात जागते थे।
शहर विधायक ने कहा ये मंच खास
शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा धानमंडी का मंच बेहद खास है। 10 साल पहले जब पहली बार रतलाम का टिकट मिला था तब पहली सभा धानमंडी में की थी। विकास के बारे में अधिक बताने की जरूरत नहीं है। जो किया उससे नगर से महानगर बनने का बेस तैयार हुआ है। अब अगले पांच साल में रतलाम महानगर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। सिर्फ औद्योगिक निवेश क्षेत्र ही नहीं, अल्कोहल प्लांट में भी नया औद्योगिक क्षेत्र बन रहा है। महापौर प्रहलाद पटेल ने भाषण देने के बजाए एक लाइन का गीत गाया। सभा के अंत में सांसद, विधायक सहित मंच पर मौजूद सभी नेता जो राम को लाए है, हम उनको लाएंगे भजन पर झूमे। इस दौरान सभी को संकल्प दिलाया गया। मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, प्रदीप उपाध्याय, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, नगर निगम महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित सहित अन्य मौजूद रहे।
Updated on:
08 Sept 2023 11:43 pm
Published on:
08 Sept 2023 11:35 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
