
नीमच. जिले की तीनों विधानसभा सीट पर आगामी 3 दिसंबर को मतगणना सुबह 8 बजे से होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती की जाएगी। इनकी गणना शुरू होने के तीस मिनट बाद मतदाताओं की तरफ से जिस प्रत्याशी के भाग्य को चमकाते हुए सिर पर ताज पहनाने की तैयारी की होगी, उसका नसीब चमकेगा। जैसे - जैसे मतगणना का समय करीब आ रहा है, वैसे-वैसे चुनाव में उतरे उम्मीदवारों की धड़कन तेज हो गई हैं। ऐसा इसलिए कि पहली बार जिले की तीनो विधानसभा में एकतरफा मुकाबला नहीं है।
हर सीट पर कश्मकश है, तो कहीं पर बागी परिणाम को प्रभावित करने वाले हैं। खासकर जावद से चार बार के विधायक ओमप्रकाश सखलेचा व कांग्रेस के समंदर पटेल तथा नीमच से दिलीप सिंह परिहार व उमराव सिंह गुर्जर के बीच कड़ा मुकाबला हो सकता है। इन चुनाव के परिणामों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। हालांकि किसके सिर पर ताज सजेगा, कौन बेताज रहेगा इसका फैसला 3 दिसंबर की शाम 4 बजे तक साफ होगा। पिछले 15 चुनाव का ट्रैंड देखा जाए तो सबसे अधिक नीमच व जावद में तो सबसे कम बार मनासा में भाजपा की जीत हुई है।
सुबह 8 बजे से शुरू होगी
निर्वाचन विभाग भले कहे की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। सुबह 8 बजे स्ट्रांग रूम को खोला जाएगा। इसके बाद पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती व इसके बाद मतदाताओं के डाले गए वोट की गिनती होगी। समय को देखा जाए तो पहला रूझान जिले में सुबह पोस्टल बैलेट पेपर से आना शुरू हो जाएंगे, लेकिन मतदाताओं के वोट का पहले राउंड का रूझान सुबह 11 बजे तक आएगा। इसके बाद अलग-अलग चरणों की गणना अनुसार कौन आगे व कौन पीछे है, ये तस्वीर साफ होती जाएगी। शाम 5 बजे तक हार - जीत के बारे में काफी कुछ साफ हो जाएगा। हालांकि देश में 1952 में हुए पहले विधानसभा चुनाव से लेकर 2018 के चुनाव तक नतीजों को देखा जाए तो जिले में भाजपा व इसके पूर्व जनसंघ सहित जनता पार्टी का दबदबा रहा है। जिले में गैर कांग्रेसी विधायक को मतदाताओं ने अधिक पसंद किया है। जिले से चुनाव जीतकर सुंदरलाल पटवा व वीरेंद्र कुमार सखलेचा राज्य में मुख्यमंत्री बने है। गत 15 में से 9 चुनाव में जावद में सखलेचा परिवार की जीत हुई है।
नीमच शहर विधायक
वर्ष विधायक पार्टी
1952 सीताराम जाजू कांग्रेस
1957 सीताराम जाजू कांग्रेस
1962 खुमानसिंह शिवाजी भाजपा
1967 खुमानसिंह शिवाजी भाजपा
1972 रघुनंदप्रसाद वर्मा कांग्रेस
1977 कन्हैयालाल डूंगरवाल भाजपा
1980 रघुनंदप्रसाद वर्मा कांग्रेस
1985 संपतस्वरूप जाजू कांग्रेस
1990 खुमानसिंह शिवाजी भाजपा
1993 खुमानसिंह शिवाजी भाजपा
1998 नंदकिशोर पटेल कांग्रेस
2003 दिलीपसिंह परिहार भाजपा
2008 खुमानसिंह शिवाजी भाजपा
2013 दिलीपसिंह परिहार भाजपा
2018 दिलीपसिंह परिहार भाजपा
जावद विधायक
वर्ष विधायक पार्टी
1952 बद्री दत्त कांग्रेस
1957 वीरेंद्र कुमार सखलेचा जनसंघ
1962 वीरेंद्र कुमार सखलेचा जनता पार्टी
1967 वीरेंद्र कुमार सखलेचा जनता पार्टी
1972 कन्हैयालाल नागोरी कांग्रेस
1977 वीरेंद्र कुमार सखलेचा जनता पार्टी
1980 वीरेंद्र कुमार सखलेचा भाजपा
1985 चुन्नीलाल धाकड़ कांग्रेस
1990 दूलीचंद भाजपा
1993 घनश्याम पाटीदार कांग्रेस
1998 घनश्याम पाटीदार कांग्रेस
2003 ओमप्रकाश सखलेचा भाजपा
2008 ओमप्रकाश सखलेचा भाजपा
2013 ओमप्रकाश सखलेचा भाजपा
2018 ओमप्रकाश सखलेचा भाजपा
मनासा विधायक
वर्ष विधायक पार्टी
1952 रामलाल कांग्रेस
1957 सुंदरलाल पटवा जनसंघ
1962 सुंदरलाल पटवा जनसंघ
1967 नंदरामदास, बालकवि बैरागी कांग्रेस
1972 सूरजभाई तुगनावत कांग्रेस
1977 रामचंद्र बसर जनता पार्टी
1980 नंदरामदास, बालकवि बैरागी कांग्रेस
1985 नरेंद्र नाहटा कांग्रेस
1990 राधेश्याम लढ़ा भाजपा
1993 नरेंद्र नाहटा कांग्रेस
1998 नरेंद्र नाहटा कांग्रेस
2003 कैलाश चावला भाजपा
2008 विजेंद्र सिंह मालहोड़ा कांग्रेस
2013 कैलाश चावला भाजपा
2018 अनिरूद्ध मारू भाजपा
Published on:
02 Dec 2023 06:51 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
