25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जावरा-उज्जैन रोड पर बस-कार की भिड़ंत, कई लोग घायल

MP News: मध्यप्रदेश के जावरा में बस और कार की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
less than 1 minute read
Google source verification

MP News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा में मंगलवार की दोपहर एक बस और कार की भिड़ंत हो गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। हादसे के चलते सड़क पर ट्रैफिक जाम लग गया।

पूरा मामला जावरा-उज्जैन टू लेन सड़क का बताया जा रहा है। मंगलवार की दोपहर 12 बजे करीब राजाखेड़ी के पास मोड़ पर एक बस और कार की भिड़ंत हो गई। कार में बैठे लोग घायल गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जावरा सरकारी अस्पताल भिजवाया गया है। मौके पर बड़ावदा और जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस तथा सरसी चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू रूप से शुरु कराया।

जानकारी के मुताबिक, कार में 7 लोग सवार थे। जिसमें दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इसमें पूजा कुँवर, रीना, पुष्पराज सिंह, वंदना, कैलाश बाई, उत्तम यह सभी कार सवार घायल हैं। जबकि बस में सवार 70 वर्षीय गीता बाई घायल हुई हैं।