
Cleanliness campaign
रतलाम. रतलाम में नगर निगम जल्दी ही एक खास योजना शुरू करने जा रहा है। इसमे शहर के तीन लाख लोगों को लाभ देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए नगर निगम ने पहले अपने कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया है अब शहर में सभी को योजना का लाभ मिले इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
शहर में नगर निगम कर्मचारियों को घर से निकलने वाले कचरे से जैविक खाद बनाने की अनिवार्यता किए जाने के बाद अब निगम हर घर में जैविक खाद बनवाना चाहता है। इसके लिए शहर में जोन अनुसार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी रुपरेखा बनाने की तैयारियां शुरू हो गई है।
हाल में लिया यह निर्णय
नगर निगम ने हाल ही में निर्णय लिया है कि अमृत सागर तालाब की जलकुंभी से जैविक खाद बनाया जाएगा। इसके बाद शहर में गिला व सुखा कचरा के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखने का निर्णय लिया गया। स्वच्छता अभियान 2022 में लिए गए इन निर्णय के बाद निगम ने अपने कर्मचारियों को बाल्टी में जैविक खाद बनाने का सुझाव देते हुए इसे अनिवार्य किया। इसकी शुरुआत भी इस गुरुवार से होना है। इन सब के बीच अब शहर के प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर से निकलने वाले कचरे से जैविक खाद बनाने की दिशा मेंं नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग मोड़ रहा है।
इनका है नवाचार का सुझाव
असल में जब नगर निगम ने अपने कर्मचारियों को घर से निकलने वाले कचरे को बाल्टी में जैविक खाद बनाने को अनिवार्य किया तो निगम के स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी अधिकारी जीके जायसवाल ने ही यह सुझाव दिया कि सिर्फ कर्मचारी ही क्यों, बल्कि इस कार्य में पूरे शहर को जोडऩा चाहिए। इसके लिए कचरे से जैविक खाद किस तरह बनाई जाए, इसका प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। इसके लिए सैलाना के करीब आंबा के प्रगतिशील कृषक राजेंद्रसिंह से पहले ही नगर निगम बात कर चुकी है। राजेंद्रसिंह दो बार इस विषय पर रतलाम आकर निगम अधिकारियों से मिले है।
इसी माह होगी शुरुआत
बताया जाता है कि निगम ने जिस तरह से तैयारी की है, उसके अनुसार इसी माह से घर - घर जैविक खाद बन सकें इसके लिए प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत होगी। इसके लिए नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक चार जोन में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण देने के लिए जैविक खाद की दिशा में काम करने वाले राजेंद्रसिंह के सहित अन्य को बुलाया जाएगा। इसका डेमो का प्रेजेंटेशन भी दिया जा चुका है।
गाइड लाइन में होगा प्रशिक्षण
बढ़ते कोरोना को देखते हुए निगम इसको गाइड लाइन का पालन करके आयोजित करेगा। निगम के स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के अनुसार जोन स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण शिविर में एक बार में सुरक्षित दूरी का नियम का पालन कराते हुए 15 से 25 लोगों को बुलाया जाएगा।
इसी माह से शुरू की तैयारी
नगर निगम अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के चार जोन है। इन जोन में इसी माह कचरे से जैविक खाद बनाने का प्रशिक्षण देने की शुरुआत करने की तैयारी अंतिम चरण में है। प्रशिक्षण में कोरोना के नियम का पालन कराया जाएगा।
- सोमनाथ झारिया, आयुक्त नगर निगम
Published on:
11 Jan 2022 11:11 am
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
