28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिटी इंजीनियर बताते रहे नियम, पार्षद का माथा ठनका, चैंबर में बंद करने की दे दी धमकी

नगर निगम में भवन और भूखंडों के नामांकन को लेकर अपनाई जा रही प्रक्रिया पर भाजपा पार्षद सीमा टांक ने जताई आपत्ति
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

harinath dwivedi

•

Updated: 1 Jun 2018, 5:28 PM IST

patrika

सिटी इंजीनियर बताते रहे नियम, पार्षद का माथा ठनका, चैंबर में बंद करने की दे दी धमकी

रतलाम. नगर निगम के संपत्तिकर विभाग के प्रभारी अधिकारी व सिटी इंजीनियर जीके जायसवाल के चैंबर में दोपर करीब पौने दो बजे अचानक ही हंगामा खड़़ा हो गया। संपत्तिकर विभाग में भवन और भूंखंड के नामांकन में अपनाई जा रही नई प्रक्रिया को लेकर वार्ड आठ की भाजपा पार्षद सीमा टांक निगम के जायसवाल के चैबर में जा धमकी। यहां नियमों को लेकर पहले तो काफी देर तक बहस चलती रही किंतु बाद हीं मामला उस समय पेचिदा हो गया जब टांक ने नामांकन की नई प्रक्रिया को लेकर वसूली का नया तरीका अपनाने का आरोप सीधे-सीधे लगा दिया। साथ ही पार्षद टांक ने सिटी इंजीनियर जायसवाल को चैंबर में बंद करने की बात कही तो वे उठकर जाने लगे। इसी दौरान टांक दरवाजे पर उनके सामने आकर खड़ी हो गई और उन्हें बाहर नहीं निकलने देने का प्रयास किया। जैसे-तैसे जायसवाल बाहर निकल गए। बाहर आने के बाद राशि लेने की बात पर फिर से दोनों के बीच तीखी बहस हो गई।
पैसे लेने का तरीका अपना रहे हैं आप

सिटी इंजीनियर जायसवाल के चैंबर में पार्षद टांक, एल्डरमैन प्रभु नेका और मधु शिरोड़कर ने नियमों को लेकर काफी देर तक बहस की। पार्षद टांक ने कहा कि पहले चैनल रजिस्ट्री से नामांकन होते रहे हैं और अब कौन से नियम से यह नया तरीका अपनाया जा रहा है। चार-पांच व्यक्तियों के नामांकन की राशि एक ही व्यक्ति से वसूलना कहां तक उचित है। आप सीधे-सीधे पैसे वसूलने का तरीका निकाल रहे हैं। पैसा लेने के आरोप से तमतमाए सिटी इंजीनियर जायसवाल ने पार्षद को कहा कि आप आप ऐसी बात नहीं कहेंगे कि हम पैसा ले रहे हैं। जो राशि ली जा रही है उसकी रसीद काटी जा रही है। इसमें पैसा कौन कहां ले रहा है।
पहले की प्रक्रिया क्यों नहीं आपनाते

बहस के दौरान पार्षद टांक ने कहा कि पहले चैनल रजिस्ट्री से नामांकन हो जाया करता था। यह प्रक्रिया आसान थी और किसी को भी इसका बर्डन नहीं पड़ता। अब नई प्रक्रिया में एक व्यक्ति से पिछली सारी रजिस्ट्रियों के नामांकन की बात कहकर एक ही व्यक्ति से सारी राशि वसूल की जा रही है जो गलत है। सिटी इंजीनयर ने कहा कि निगम के राजस्व की हानि नहीं होने देंगे। अब तक जो होता रहा है उसके बारे में कुछ नहीं कहुंगा किंतु जो राशि ली जा रही है वह नियमों के अनुसार ही ली जा रही है। टांक ने कहा कि नगर निगम हानि या फायदे के लिए नहीं है, जनता की सुविधा और हक की बात कर रहे हैं।
बाहर भी चली बहस

चैंबर में बंद करने की धमकी के बाद सिटी इंजीनियर चैंबर से बाहर निकल आए। तब तक सिटी इंजीनियर के चैंबर के बाहर बड़ी संख्या में लोगों और कर्मचारियों की भीड़ जमा हो गई। फिर से पैसा लेने का आरोप टांक की तरफ से लगाए जाने के बाद जायसवाल फिर लौटकर आए और कहने लगे कि कौन पैसा ले रहा है। किस तरह बातें कर रहीं हैं आप। गलत बातें करके लोगों को बता रही है। यह तरीका ठीक नहीं है। इसके बाद भी टांक पैसे लेने और जनता को परेशान करने के आरोप लगाती रही। साथ में आए एल्डरमैन नेका और शिरोड़कर इस दौरान बीच-बचाव करने लगे थे।
-----------

निगम आयुक्त को भी बता दिया
संपत्तिकर विभाग में इस समय जो नए नियम लागू किए गए हैं वे गलत है। हम तो चाहते हैं कि संपत्तिकर में असेसमेंट के समय नामांकन की रसीद लगा दी जाए जिससे जनता को बार-बार चक्कर नहरीं काटना पड़े। वर्तमान में संपत्तिकर विभाग में जो नए नियम लागू किए गए हैं उनके और आज जो सिटी इंजीनियर से चर्चा हुई है इन दोनों के बारे में अलगत करवा दिया गया है।

सीमा टांक, वार्ड क्रमांंक आठ की पार्षद
-----------

लडऩे आ जाए तो क्या करे
पार्षद को संपत्तिकर में नामांकन की वर्तमान में चल रही प्रक्रिया से आपत्ति है। कोई लडऩे ही आ जाए तो क्या करे। मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना है।

जीके जायसवाल, संपत्तिकर विभाग प्रभारी अधिकारी व सिटी इंजीनियर