29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NATIONAL FLAG NEWS मध्यप्रदेश के इन रेलवे स्टेशनों पर लहराएगा 100 फुट ऊंचा तिरंगा

NATIONAL FLAG NEWS मध्यप्रदेश के इन रेलवे स्टेशनों पर लहराएगा 100 फुट ऊंचा तिरंगा

2 min read
Google source verification
national flag in railway news

national flag in railway news

रतलाम। दिसंबर माह में रेलवे स्टेशन की शान में चार चांद लगाने के लिए सौ फुट ऊंचा तिरंगा लहराया जाएगा। यह तिरंगा रेलवे स्टेशन के सामने सर्कुलेटिंग एरिया में लहराएगा। इसे लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। तिरंगा झंडा लग जाने के बाद इसे देख आते-जाते रेल यात्री खुद को गौरान्वित महसूस करेंगे। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर दिए है। मध्यप्रदेश के तीन स्टेशन का चयन इसके लिए किया गया है।

असल में भारतीय रेलवे ने देश के 75 सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों के परिसर में दिसंबर 18 तक सौ फुट ऊंचा राष्ट्रध्वज लगाने का फैसला किया है। इस बाबत रेलवे बोर्ड ने सभी क्षेत्रीय रेलवे को आदेश पत्र जारी कर दिया है। 75 रेलवे स्टेशनों के नामों में पश्चिम रेलवे के रतलाम रेल मंडल के साथ-साथ पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल व जबलपुर रेलवे स्टेशन को भी शामिल किया गया है। रेल यात्रियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने सौ फुट ऊंचा तिरंगा लगाने का निर्णय लिया है। यह आदेश रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (स्टेशन विकास) विवेक सक्सेना ने जारी किया है। इसमें कहा गया है कि ए श्रेणी के सभी रेलवे स्टेशनों पर कम से कम सौ फुट ऊंचा राष्ट्रध्वज लगाया जाएगा।

ये जारी हुआ आदेश

रेलवे बोर्ड के एग्जीक्युटिव डायरेक्टर विवेक सक्सेना द्वारा जारी इस आदेश में लिखा है, बोर्ड ने फैसला किया है कि देश के सभी ए-1 क्लास के रेलवे स्टेशनों पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया जाए। इस काम को दिसंबर 2018 तक पूरा कर लेना है।

ये है प्रमुख रुप से योजना

- रेलवे बोर्ड ने 75 स्टेशनों पर तिरंगा झंडा लगाने का फैसला किया है।
- A-1 क्लास के स्टेशनों पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया जाएगा।
- इस काम के लिए समय सीमा दिसंबर 2018 तय की गई है।

इनकी रहेगी जवाबदेही

तिरंगे झंडे को स्टेशन के उचित स्थान पर लगाया जाएगा। इसके साथ ही झंडे के लिए फोकस्ड लाइट्स भी लगाई जाएंगी। झंडे की सुरक्षा का काम रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जिम्मे रहेगा। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें झंडा लगाने के संबंध में नोटिफिकेशन मिल गया है। रतलाम रेल मंडल के डीआरएम आरएन सुनकर कहते हैं, रेलवे बोर्ड के आदेश का पालन करने के लिए हमारी टीम अपना बेस्ट देगी और समय सीमा के अंदर काम पूरा कर लेगी।

Story Loader