7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस मशीन से मात्र 20 मिनट में पता चल जाएगा बीमारी है या नहीं

एआरटी सेंटर में ही हो सकेगी एड्स की जांच, मशीन नहीं होने से अन्य शहरों में भेजना पड़ते थे नमूनों को

2 min read
Google source verification
patrika

रतलाम। जिला अस्पताल में आने वाले एचआईवी एड्स के संभावित मरीजों को अब इंदौर जैसे बड़े शहरों में जांच करवाने के लिए जाना नहीं पड़ेगा। इनकी जांच के लिए अब जिला अस्पताल के एंटी रिट्रोवाइरल थैरेपी सेंटर (एआरटी सेंटर) में ही सीडी ०४ नामक यह मशीन अत्याधुनिक है और मात्र २० मिनट में ही बता देगी कि किस व्यक्ति को एचआईवी पाजीटिव है या निगेटिव। एआरटी सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. अभय ओहरी बताते हैं कि यह मशीन एआरटी सेंटर में स्थापित कर दी गई है। जिले में अब तक एचआईवी एड्स के करीब १२०० मरीज पंजीकृत हैं।

शहर में पहली मशीन

सीडी ०४ नामक यह मशीन रतलाम जिले में पहली मशीन हैं। निजी अस्पतालों में भी इस तरह की मशीन जांच के लिए उपलब्ध होती है किंतु रतलाम जिले में किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल या लेबोरेटरी में यह मशीन नहीं है। यह मशीन दिखने में काफी छोटी है किंतु इसकी जांच की प्रक्रिया काफी तेज है। लागत करीब छह लाख रुपए हैं। नमूने लेने के मात्र २० मिनट के भीतर यह जांच करके रिपोर्ट दे देती है। इससे मरीजों को कई दिनों तक इंतजार नहीं करना पडेगा कि उनकी जांच रिपोर्ट कब आएगी।

पहले एक सप्ताह में होती थी जांच

मशीन नहीं लगने के पहले तक सप्ताह में एक बार जांच के लिए नमून लिए जाते थे। ये नमूने लेकर बड़े सेंटर में जांच के लिए भेजे जाते। इसके बाद ही पता चल पाता था कि किसी व्यक्ति को एड्स है या किसी को नहीं। अब इस तरह की झंझट भी नहीं रहेगी कि सप्ताह में एक ही बार जांच के लिए नमूने लिए जाएं वरन हर दिन नमूने लिए जा सकेंगे और इनकी जांच की जा सकेगी।

----------

काफी सहुलियत होगी जांच करने में

सीडी ०४ मशीन आने से एचआईवी एड्स के मरीजों की जांच करने और पाजीटिव पाए जाने पर तुरंत ही उपचार शुरू करने में काफी सहुलियत हो जाएगी। पहले जांच के लिए और फिर रिपोर्ट का इंतजार करना पड़ता था। यह मशीन काफी आधुनिक है जिससे मात्र २० मिनट में रिपोर्ट सामने आ जाएगी।

डॉ. अभय ओहरी, नोडल अधिकारी एचआईवी