17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरस्वती ज्ञान मंदिर में देशभक्ति का उल्लास

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 17, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-1706



आलोट. सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिसर में सुबह से ही तिरंगे का गौरव और देशभक्ति का उत्साह दिखाई दिया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्य ज्योति यादव ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।

समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएं, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तिरंगे की थीम पर आकर्षक वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों के उत्साह और जोश ने समारोह को यादगार बनाया। प्राचार्य ने कहा कि स्वतंत्रता केवल पर्व मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और उन्हें निभाने की प्रेरणा देने वाला पर्व है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के वीरों और स्वतंत्रता संग्राम के गौरव को याद किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ और विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित किया गया।