27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पायरिया व मुंह की बदबू को जड़ से खत्म करता है ये देशी तरीका

पायरिया व मुंह की बदबू को जड़ से खत्म करता है ये देशी तरीका

2 min read
Google source verification
payiriya our muh ki badbu

payriya our muh ki badbu dur karne ka asan upay hindi me

रतलाम। फास्टफुड के युग में इन दिनों बच्चों को सबसे अधिक समस्या कम उम्र में दांत खराब होना, मुंह में बदबू होना, पायरिया होने की समस्या हो रही है। ये समस्या 5 वर्ष की उम्र से लेकर हर उम्र के लोगों में सामने आ रही है। अगर समय रहते देशी तरीके से इसका इलाज किया जाए तो इस बीमारी को कम समय में ठीक किया जा सकता है। ये बात रतलाम के आयुर्वेद चिकित्सक रत्नदीप निगम ने कही। वे मरीजों को पायरिया का देशी इलाज व मुंह में बदबू का साधारण उपाय के बारे में बता रहे थे।

कम उम्र में अपने शरीर में बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन सभी परेशानियों में मुंह की बदबू भी एक बहुत बड़ी समस्या है। मुंह से बदबू आने के कारण हमें तो हर बार परेशानी होती ही है। इसके साथ - साथ हमारे आस - पास के लोगों को भी इससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। कभी तो हमें किसी से बात करने पर भी इस मामले में शर्मिंदा होना पड़ता है। क्योंकि मुंह से आने वाली बदबू सामने वाले व्यक्ति के सामने हमें शर्मिंदा करती है। आज हम आपको ऐसा तरीका बताने वाले हैं जिसकी सहायता से आपके मुंह की बदबू या पायरिया जड़ से खत्म हो जाएगा।

ये है दो तरीके उपचार के


उपचार का तरीका नंबर 1
इस नुस्खे के लिए आपको आधा चम्मच सरसों का तेल तथा आधा चम्मच सेंधा नमक की आवश्यकता होगी। सेंधा नमक को काला नमक भी कहते हैं। इन दोनों को आपस में मिक्स करके दांतो की मसाज करनी है। इसके उपयोग से पायरिया मुंह की बदबू तथा मसूड़े से निकलने वाले खून से छुटकारा पाया जा सकता है।

उपचार का तरीका नंबर 2
इसके लिए सबसे पहले आपको फिटकरी लेकर उसको आग में भून लें। उसका बारीक चूर्ण बनाकर एक चम्मच हल्दी के साथ अच्छे से मिक्स करना है। इस मिश्रण से सुबह शाम अपने दांतो पर अच्छे से मसाज करनी है। दोनों तरीकों का उपयोग सुबह एवं शाम तकरीबन 4 सप्ताह तक करना है। इस मिश्रण को मिनट तक अपने दांतो पर मसाज करनी है। उसके कुछ समय बाद पानी से कुल्ला करना है। ऐसा करने पर आपको परिणाम सकारात्मक रुप से जल्दी देखने को मिलेंगे।