
#Ratlam करोड़ों की चोरी के आरोपियों तक पहुंचे पुलिस के हाथ
रतलाम. जावरा के ज्वेलर और पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के भतीजे प्रकाश कोठारी की आभूषणों की दुकान से करीब पांच करोड़ की चोरी की वारदात में पुलिस ने चार आरोपियों की पहचान कर ली है। वारदात को अंजाम देने वाली पारदी गैंग पाई गई है। इनकी पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान में भी पुलिस जुटी हुई है। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दल जल्द ही गुना जाएगा।
एसपी लोढ़ा ने बताया वारदात को गंभीरता से लेते हुए न केवल टीम गठित की गई वरन आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया। टीम ने तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों, सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और मुखबिर तंत्र की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली है। चारों आरोपी गुना क्षेत्र की पारदी गैंग के सदस्य पाए गए हैं। वारदात में शामिल पांचवे आरोपी की भी पहचान की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी के लिए पुलिस टीम ने आरोपियों के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देने की भी तैयारी कर ली है।
ये हैं संदिग्ध आरोपी
- गंगाराम उर्फ गंगू पिता बापूडा पारदी निवासी खेजड़ा चक थाना धरनावदा जिला गुना
- पवन पिता बापूड़ा पारदी (गंगू का भाई)
- कालिया उर्फ़ हरि सिंह पिता सागरिया उर्फ सागरलाल
- मुरारी पिता जगन्नाथ निवासी बिलाखेड़ी थाना धरनावदा चक जिला गुना
- एक अन्य अज्ञात आरोपी
यह हुई थी वारदात
थाना जावरा शहर अंतर्गत बजाज खाना निवासी प्रकाश चंद कोठारी पिता पारसमल कोठारी की ज्वेलरी की दुकान से अज्ञात बदमाशों 16 सितंबर की रात में खिडक़ी तोडक़र दुकान से पांच किलो सोना और करीब चार क्विंटल चांदी के आभूषण चुराए थे। चोरी गए आभूषणों की कीमत लगभग पांच करोड़ रुपए आंकी गई। जिले में इतनी बड़ी चोरी की वारदात संभवत: पहली बार हुई है। इस वारदात के बाद पुलिस महकमा सकते मेंआ गया था। एसपी ने इसे गंभीरता से लिया और करीब एक पखवाड़े में वारदात में शामिल चार आरोपियों की पहचान की।
फरियादी ने भी घोषित किया था इनाम
फरियादी प्रकाश कोठारी के यहां हुई चोरी की वारदात के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अपनी तरफ से दस हजार रुपए के इनाम की घोषणा की थी। फरियादी ने वारदात वाले दिन ही आरोपियों की गिरफ्तारी या पकड़वाने वाले के लिए 11 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा कर दी थी।
Published on:
01 Oct 2023 10:00 pm

बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
