
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)
फोटो-आरटी-2903
सुखेडा रक्षाबंधन पर्व पर शुक्रवार को राजस्थान रोड़ स्थित महावीर रामद्वारा गोशाला में गोवंश को लापसी खिलाने का आयोजन किया गया। बडायला सरवन निवासी गितु लाल कुमावत के परिवार ने यह पुण्य कार्य किया। परिवार ने विशेष रूप से दो क्विंटल लापसी तैयार कर गोवंश को प्रेमपूर्वक खिलाई। इस अवसर पर जयश कृष्ण ने गोवंश की विधिवत पूजा भी कराई। इस कार्यक्रम में गोशाला समिति के अध्यक्ष बद्रीलाल शर्मा, सचिव भेरुलाल कुमावत, वरिष्ठ सदस्य यशवंत प्रकाश शर्मा और आदित्य शर्मा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और धर्मप्रेमी लोग उपस्थित रहे।
Updated on:
29 Aug 2026 06:00 am
Published on:
29 Aug 2026 06:00 am
