
Prostitution
रतलाम. मध्यप्रदेश को राजस्थान और गुजरात से जोडऩे वाले इंदौर-नयागांव हाईवे पर लड़कियां धंधा करती हैं। यहां से गुजरने वाले ट्रक चालकों सहित अन्य लोगों को लुभाने के लिए ये लड़कियां हाईवे किनारे खड़ी रहती है। हाईवे किनारे देह व्यापार के इस धंधे को क्रेक करने के लिए पुलिस ने अजीब नुक्सा अपना है। यहां पहुंचने वाले ग्राहकों पर रेप का केस दर्ज होगा। देह-व्यापार स्थलों पर पुलिस कड़ी नजर रखेगी। यहां मिलने वाले ग्राहकों को जेल भेजने की तैयारी में है।
मालवा के इस हाईवे को देशभर में ट्रक चालक और अन्य बाहरी वाहन चालक देह व्यापार के हाईवे के तौर पर पुकारते है, लेकिन अब पुलिस इस पहचान को बदलने के लिए कड़े कदम उठाया । यहां पकड़े जाने पर बलात्कार के साथ पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज होगा। जिसमें 10 साल तक जेल की सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है।
मानव तस्करी का बड़ा अड्डा बना हाईवे
रतलाम पुलिस रेंज के मंदसौर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हाईवे पर देह व्यापार के दलदल में कई मजबूर लड़कियों को धकेला जाता है। मानव तस्करी के मामले भी इसी के चलते बढ़ते है। अब पुलिस मानव तस्करी पर लगाम लगाने और देह व्यापार को समाप्त करने के लिए कठोर कदम उठाएगी। देह व्यापार स्थलों पर पकड़े जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ दुष्कर्म की धारा 376 में प्रकरण दर्ज किया जाएगा। वहीं, देह व्यापार कराने वाले परिवार वालों या रिश्तेदारों और परिचितों पर भी पॉस्को एक्ट में कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। यही नहीं पुलिस ऐसे स्थलों की पहचान कर सीसीटीवी के जरिए आवाजाही पर भी नजर रखेगी। मालूम हो कि इंदौर-नयागांव हाईवे मध्यप्रदेश को सीधे राजस्थान और गुजरात से जोड़ता है। ऐसे में इस हाईवे पर देह व्यापार के स्थलों को अय्याशी के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इनकी बढ़ती संख्या और डेरों पर भी तेजी से फैलते इस समाज कंटक धंधे पर अब पुलिस सख्त होगी।
रतलाम से नीमच तक कई जगह डेरे
हाईवे पर रतलाम से लेकर जावरा, ढोढर, मंदसौर, परवलिया, नीमच और नयागांव तक कई जगहों पर देह-व्यापार के डेरे है। पुलिस की माने तो हर दिन यहां बड़ी संख्या में बाहरी वाहन चालक आते है। इनकी सूचना के लिए मुखबिर तंत्र को भी विकसित किया जा रहा है। पुलिस ढाबा संचालकों और हाईवे पर दुकानदारों को भी चेतावनी देकर इस व्यापार पर नजर रखे हुए है। जावरा सीएसपी दीपक शुक्ला की माने तो ढोढर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई है।
Updated on:
18 Nov 2017 04:20 pm
Published on:
18 Nov 2017 03:42 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
