2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

200 ट्रेनों के स्टॉपेज होंगे कम, बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार

रेलवे कर रहा नई समय सारणी की तैयारी..नई समय सारणी में ट्रेनों के स्टॉपेज कम होंगे और रफ्तार बढ़ेगी..

2 min read
Google source verification
rail.jpg

रतलाम. रेलवे यात्री ट्रेन का नया टाइम टेबल की तैयारी जोर शोर से कर रहा है। इसके लिए दो वर्ष से यात्री इंतजार कर रहे है। 2019 के बाद से रेलवे का नया टाइम टेबल नहीं आया है। इस बार इसमें खासियत यह होगी की रेल मंडल में चलने वाली करीब 200 से अधिक ट्रेन के ठहराव कम करके इनकी गति बढ़ाई जाएगी। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अक्टूबर के महीने में रेलवे नई समय सारणी को घोषित कर सकता है। नए टाइम टेबिल मे नई यात्री ट्रेनों को जोड़े जाने की भी जानकारी है।

अक्टूबर में आ सकती है नई समय सारणी
रेल मंडल के अधिकृत सूत्रों ने बताया कि अब रेलवे कोरोना काल से बाहर आ गया है। जल्दी ही रेलवे का नया टाइम टेबल आ जाएगा। पूर्व में जुलाई माह में नया टाइम टेबल आता था, तकनीकी कारण से इसको अगस्त माह में किया गया था। अब इस बार यह अक्टूबर माह में आएगा। नए टाइम टेबल में कुछ नई यात्री ट्रेन को जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा जिन ट्रेन के मार्ग बदले जा रहे है उसके बारे में भी उल्लेख किया गया है। इतना ही नहीं, लंबे समय से यात्री ट्रेन की गति बढ़ाने के लिए जो आवाज उठा रहे थे, उसको भी मंजूर कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- अच्छी खबर : अब अपनों के नाम ट्रांसफर करा सकेंगे कंफर्म टिकट, रेलवे ने दी सुविधा


कई ट्रेनों के स्टॉपेज होंगे कम
रेलवे ने रतलाम व नागदा से होकर कोटा रेल मंडल के रतलाम जिले में शामिल आलोट में करीब डेढ़ दर्जन ट्रेन के ठहराव बंद किए है। नए टाइम टेबल में इनकी संख्या को बढ़ाया जा रहा है। इतना ही नहीं, पड़ोसी नागदा रेलवे स्टेशन पर पिछले वर्ष राजधानी अगस्त क्रांति जैसी ट्रेन के ठहराव शुरू किए गए थे, उनको यात्रियों की संख्या को कम देखते हुए बंद करने की सिफारिश की गई थी जो मंजूर की जा रही है। इसके अलावा रतलाम में लंबे समय से जिन ट्रेन के वाणिज्य ठहराव नहीं है, उनको मंजूर किया जा रहा है। इसके लिए रतलाम सांसद गुमान सिंह डामोर ने आवाज उठाई थी। इतना ही नहीं, मुंबई से चलकर नागदा से कोटा होकर जाने वाली दो ट्रेन के रास्ते बदलकर मंदसौर के रास्ते करवाने में मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता को सफलता मिल गई है। इन बदलाव के साथ साथ ही ट्रेन की गति को भी बढ़ाया जा रहा है। रेलवे की नई समय सारणी को लेकर रतलाम सांसद गुमान सिंह डामोर ने बताया कि जल्दी ही नया टाइम टेबिल आएगा और इस बार ट्रेनों की गति बढ़ाई जाएगी व रतलाम को नई सुविधा भी मिलेगी।

ये भी पढ़ें- स्वीमिंग पूल वाले आलीशान बंगले और 30 गाड़ियों की मालकिन निकली महिला सरपंच, लोकायुक्त का छापा

Story Loader