11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिमझिम फुहारों के बीच निकली एनसीसी की तिरंगा रैली

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 11, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-1112

रतलाम. शहर में सोमवार को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा रैली निकाली। रिमझिम बारिश के बीच कैडेट्स हाथों में तिरंगा थामे, भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के जयघोष करते हुए अनुशासित कदमों से आगे बढ़े।

महाविद्यालय की 21 मध्य प्रदेश बटालियन एनसीसी इकाई के कैडेट्स ने इस रैली के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के उत्सव का संदेश दिया। रैली महाविद्यालय के प्राचार्य मिलिंद डांगे के नेतृत्व तथा एनसीसी अधिकारी विजेंद्र सोलंकी की उपस्थिति में आयोजित की गई। कैडेट्स ने नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। बारिश की हल्की फुहारों के बावजूद कैडेट्स का उत्साह बना रहा। प्राचार्य डांगे ने कैडेट्स के उत्साह और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत करते हैं।