30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रक्षाबंधन 2018- आकाश में बन रहा गणेश विष्णु संग लक्ष्मी योग, चमकेगी इन सात राशि वालों की किस्मत

रक्षाबंधन 2018- आकाश में बन रहा गणेश विष्णु संग लक्ष्मी योग, चमकेगी इन सात राशि वालों की किस्मत

2 min read
Google source verification
Rakshabandhan 2018

rakshabandhan 2018

रतलाम। रविवार 26 अगस्त को रक्षाबंधन 2018 का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन सर्वार्थसिद्धी व श्री गणेश-विष्णु के साथ आकाश में महालक्ष्मी का विशेष योग बन रहा है। ज्योतिषी योगश्री श्रेया जैन के अनुसार इस दिन सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक विष्णु-लक्ष्मी की पूजन से विशेष लाभ सात राशि वालों को होगा।

वृषभ राशि

इस राशि के लोगों पर भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रविवार को रहेगी। इसके चलते लंबे समय से जीवन में चल रही धन संबन्धी परेशानियां दूर हो जाएंगी। वहीं उनके जीवन में प्रमोशन के रास्ते भी खुलेंगे। इस दिन दूर से कोई महत्व का संदेश मिलेगा।

मिथुन राशि

रक्षाबंधन के दिन इस राशि वालों को सुबह से परिवार के लिए कार्य में व्यस्तता रहेगी। दोपहर बाद आराम मिलेगा। आपको परिवार स्नेह देगा। विवाह से जुडे़ कार्य के लिए प्रस्ताव आएंगे या चर्चा होगी। शाम तक धन का बड़ा लाभ होगा।

कर्क राशि

रक्षाबंधन के दिन इस राशि वालों को मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने से बड़ा लाभ होगा। इस राशि वालों को अच्छी खुशखबर मिलेगी। वहीं कारोबार में व्यापारियों को सफलताओं के योग बन रहे है। इसके साथ जिनके प्रेम संबंध चल रहे है उनको भी लाभ होगा।

कन्या राशि

इस राशि के जातकों के लिए यह रक्षाबंधन ढेऱ खुशियां लेकर आएगा। इस दिन बन रहे महालक्ष्मी योग से इस राशि वालों को धन की तेजी से बढ़ोत्तरी होगी। जो व्यक्ति कारोबारी है उनको व्यापार के क्षेत्र में अपार सफलता प्राप्त होगी। प्यार के लिए इस राशि वालों की यात्रा होगी।

वृश्चिक राशि

इस योग के कारण इस राशि के लोगों के लिए आय में तेजी से वृद्धि के योग बन रहे हैं। इस दिन से इस राशि वालों को प्रेम संबन्धों में भी मधुरता आएगी। अगर आप कम्प्यूटर से जुड़ा कार्य करते है तो लाभ होगा।

मकर राशि

इस राशि के जातकों को उनके प्रयासों से धन का लाभ मिलेगा। लंबे समय से अधूरे काम पूरे होंगे। साथ ही रुका हुआ धन भी मिलने के योग बन रहे हैं। दूर शहर में रोजगार मिलेगा। परिवार में पे्रम मिलेगा।

मीन राशि

इस राशि वालों को ये रक्षाबंधन बड़ा उपहार देने जा रहा है। इस दिन आपको परिवार के साथ स्नेह तो मिलेगा ही साथ ही दोस्तों से भी गिफ्ट मिलने के योग बन रहे है। इस दिन आपको रुका हुआ धन भी मिलेगा।

Story Loader