भगतपुरी त्रिवेणी रोड और वर्तमान में मायके सैफी नगर निवासी महिला ने अपने पति, सास, देवर और देवरानी के खिलाफ यह केस दर्ज कराया है। महिला ने माणकचौक पुलिस को बताया कि उसका पहला विवाह विच्छेद होने के बाद 15 नवंबर 2021 को सौरभ पिता ज्ञानचंद भंडारी निवासी भगतपुरी से हिंदू रिती से शादी की थी। 15 दिन बाद ही पति सौरभ, सास कल्पना भंडारी, देवर नीचल और देवरानी राखी भंडारी दहेज में दस लाख रुपए लाने की मांग करते हुए उसे प्रताडि़त करने लगे।