
रतलाम। लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही पार्टियों ने कमर कस ली है। रतलाम संसदीय सीट पर प्रत्याशी घोषित कर भाजपा जहां एक कदम आगे है, वहीं कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी का नाम तय कर लिया है। देश में 18वीं लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लग गई। रतलाम संसदीय क्षेत्र में आगामी 13 मई को मतदान होगा। चुनाव के नतीजे आगामी 4 जून को आएंगे। इसके साथ ही प्रमुख राजनीतिक दल ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा ने जहां अपने प्रत्याशी की घोषणा कर के बढ़त ली है तो कांग्रेस को फिलहाल सूची का इंतजार है। इस बार चुनाव में प्रत्याशियों को प्रचार करने के लिए लोकसभा चुनाव 2019 के मुकाबले अधिक समय मिलेगा।
संसदीय क्षेत्र की बात की जाए तो रतलाम, झाबुआ व अलीराजपुर तीन जिले इसमें शामिल है। वर्ष 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रतलाम में सभा की थी। जबकि कांग्रेस की तरफ से 2014 में सोनिया गांधी तो 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी की सभा हुई थी। इनके अलावा भी अन्य स्टार प्रचारक सभा करने आए थे। इस बार भी चुनाव में बडे़ नेताओं की मांग रतलाम संसदीय क्षेत्र में होगी।
भाजपा की ये है तैयारी
भाजपा हर दिन संसदीय क्षेत्र में अलग-अलग बैठकों का दौरा जारी रखे हुए है। प्रत्याशी अनिता चौहान रतलाम, सैलाना व नामली में आकर कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क पहले चरण का कर चुकी है। नामांकन के बाद प्रचार में तेजी आएगी। इन सब के बीच पन्ना, बूथ कार्यकर्ताओं के साथ - साथ महिला मोर्चा व युवा मोर्चा भी सक्रिय है व अलग - अलग मोर्चे पर डटा हुआ है।
कांग्रेस की ये तैयारी
कांग्रेस में भले प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अंदरुनी तैयारी चल रही है। दावदारों के नाम की पेनल दिल्ली पहुंच चुकी है। अलीराजपुर, झाबुआ व सैलाना के नेताओं के नाम इसमें शामिल है। शहर कांग्रेस व जिला कांग्रेस अलग-अलग बैठक कर रहे है। महिला कांग्रेस ने भी ब्लॉक स्तर तक संगठन को तैयार किया है। जबकि युवक कांग्रेस व सेवादल की भूमिका भी लोकसभा चुनाव में महत्व रखेगी।
इस बार मिलेगा अधिक समय
लोकसभा चुनाव 2019 की आचार संहिता 10 मार्च को जारी की थी। 29 अप्रेल को रतलाम संसदीय सीट पर मतदान हुआ था। तब 45 दिन प्रचार के लिए पार्टियों को मिले थे। इस बार ये समय अधिक मिला है। इस बार चुनाव 13 मई को होंगे। 11 मई की शाम 5 बजे तक प्रचार का अंतिम दिन रहेगा। ऐसे में गत चुनाव के मुकाबले इस बार प्रचार के लिए नेताओं को अधिक समय मिलेगा।
कांग्रेस में इनकी है दावेदारी
कांग्रेस ने भले प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है, लेकिन दावेदार भोपाल से लेकर दिल्ली तक अपने - अपने बायोडाटा लेकर पहुंच चुके है। यहां तक की जयस से जुडे़ कुछ बडे़ चेहरे भी इस प्रयास में है कि कांग्रेस उनके नाम पर दांव लगाए। रतलाम संसदीय सीट से दो चुनाव में कांतिलाल भूरिया ही चुनाव लड़ते रहे है। इस बार भी वे स्वभाविक दावेदार तो है ही इनके अलावा सैलाना के पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत, अलीराजपुर के पूर्व विधायक जेवियर मेडा भी दावेदारी कर रहे है। ये दावेदार कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा के दौरान सक्रिय रहे है।
इस तरह चलेगा चुनाव का गणित
18 अप्रेल से नामांकन शुरू होगा।
25 अप्रेल नामांकन की अंतिम तारीख रहेगी।
29 अप्रेल को नाम वापसी की अंतिम तारीख
13 अप्रेल को मतदान होगा।
4 जून को मतगणना होगी।
Published on:
16 Mar 2024 09:50 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
