21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PRIYANKA GANDHI मोदी नफरत के कांटे देते है हम प्रेम के फूल बांटते

PRIYANKA GANDHI मोदी नफरत के कांटे देते है हम प्रेम के फूल बांटते

3 min read
Google source verification
PRIYANKA GANDHI LIVE

RATLAM LOKSABHA ELECTION 2019 PRIYANKA GANDHI LIVE

रतलाम। कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव 2019 में मध्यप्रदेश में अपनी पहली आमसभा रतलाम में करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा व केंद्र की सरकार पर कडे़ प्रहार किए। प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर सीधा हमले करते हुए कहा वो नफरत के कांटे देते है, हम प्रेम के फूल बांटते है। शहर के नेहरू स्टेडियम में खचाखच भरी भीड़ को देखकर प्रियंका गांधी ने कहा की इतनी गर्मी में लोग अगर आए है तो इसका सीधा मतलब है कि लोग बदलाव चाहते है।

पहली बार मध्यप्रदेश आई प्रियंका गांधी ने कहा जो लोग जिन्ना से लेकर नेहरू को बंटवारे के लिए जिम्मेदार मानते है, उन्ही के प्रत्याशी रतलाम-झाबुआ संसदीय सीट पर जिन्ना की तारीफ के कसीदे पढ़ते है। उम्मीद है पीएम इस पर कुछ ट्वीट करेंगे। प्रियंका गांधी ने कहा ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम अपने देश के लिए लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रहे हैं।

वोट के जरिए जवाब

जनता बीजेपी त्रस्त है और इस बार वह वोट के जरिए जवाब देने जा रही है। बता दे की 2009 में यूपीए के चेयरपर्सन रहते हुए प्रियंका गांधी की मां सोनिया गांधी रतलाम आई थी। तब इसी नेहरू स्टेडियम में लोकसभा चुनाव के दौरान कांगे्रस की सभा हुई थी। बड़ी बात ये है कि पीएम रहते इंदिरा गांधी 1971 में व बगैर पीएम रहते 1979 में रतलाम में जब आई तब उनकी सभा यही हुई। इतना ही नहीं जब पंडित जवाहरलाल नेहरू पीएम थे तब वे 1956 में रतलाम आए तब उनकी सभा भी इसी स्टेडियम में हुई थी।

- दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर प्रियंका गांधी मंच पर पहुंची।

- झाबुआ की परम्परा अनुसार कान्तिलाल भूरिया ने आदिवासी टोपी ओर माला पहनाई।

- कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने कहा भाजपा ने रेल योजना का काम रोका, हमारी सरकार इसको पूरा करेगी।

- प्रियंका गांधी के साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ रतलाम पहुंचे।

- सीएम कमलनाथ ने भी भाषण दिया।

- सीएम कमलनाथ ने पीएम मोदी से पांच साल में किए काम का हिसाब किताब मांगा।

- बिजली बिल माफ किया, CONGRESS कहती है वो करती है।

- मोदी जी हम प्रवचन की पार्टी नही है वचन की पार्टी है।

- मोदी जी कहते है अच्छे दिन आएंगे वो नही आई, लेकिन आपके अंतिम दिन आ गये।

- पीएम मोदी ने गंगा साफ करने का वादा किया, लेकिन बैंक साफ हो गई।

ये भी बोली प्रियंका गांधी

- चुनाव में हर नेता प्रचार करता है।

- हम चर्चा करना चाहते है की पिछले पांच वर्ष में क्या हुआ, हम अगले पांच वर्ष में क्या करेंगे।

- हम समाज के कमजोर से लेकर हर वर्ग के लिए काम करते है।
- कमलनाथ सरकार ने किसानों से जो वादा किया उसको निभाया।
- देश के अलग-अलग राज्यों के किसान पीएम मोदी के पास गए, अपनी पीड़ा बताई, उन्होने एक शब्द तक नहीं बोला।

- बीजेपी ने जनता से अधिकार लूटे है।
- दुनिया घूमने के लिए पीएम के पास समय है, किसानों के लिए नहीं है।
- नोटबंदी करके देश को परेशान किया गया।