टीआई दांगी ने बताया कि सटोरिया बहुत बड़ा और शातिर है। दो सूट केस में 19 मोबाइक का एक इलेक्ट्रोनिक पेनल बना रखा था। माइक पर सभी को भाव की एक साथ सूचना प्रसारित होती थी। मौके से कुल 32 मोबाइल, दो लेपटॉप, दो एलईडी, एक पेन ड्राइव जिसमें कारोबार का लेखा जोखा है। वहीं बरामद रजिस्टर व कागजात से 19 लाख के कारोबार की लिखापढ़ी मिली है। जबकि 24 हजार 500 रुपए नगद सट्टे की रकम बरामद की है।