रतलाम। शहर की बेटी ने बेस्ट फॉरेन शॉर्ट हालीवुड इंटरनेशनल मुविंग पिक्चर फिल्म फेस्टीवल लॉसएंजिस्ल में अवार्ड का झंडा गाड़ा हैं। रतलाम की बेटी नताशा अय्यर की फिल्म टू फेस ने चार अवार्ड जीते हैं। जबकि ये फिल्म 5 श्रेणी के लिए नॉमिनी की गई थी। रेप विक्टिम जैसे गंभीर विषय पर बनी ये फिल्म अब तक करीब छह अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी है। शॉर्ट फिल्म में हॉलीवुड का ये पुरस्कार बड़ा माना जाता है।
नताशा के पिता आरसी अय्यर ने पत्रिका को बताया कि 7 जनवरी को ये पुरस्कार समारोह केलोफोर्निया के लॉसएंजिल्स में हुआ। इसमे बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट एक्टर, बेस्ट निदेशक, बेस्ट म्यूजीक आदि मिलाकर करीब 5 श्रेणी में इस फिल्म का चयन किया गया। इसमे से 4 श्रेणी में ये फिल्म ने पुरस्कार जीते है।
इस श्रेणी में मिले पुरस्कार
फिल्म को बेस्ट निदेशक व बेस्ट एक्टिग के अलावा बेस्ट एडिटिंग सहित एक अन्य पुरस्कार मिला है। अय्यर ने बताया कि उनकी बेटी की शुरुआती शिक्षा रतलाम शहर में ही हुई। यहां से वो बीकॉम के लिए पुना गई। वहां कुछ मित्र नाटक मंडली व निदेशन के क्षेत्र में थे। बाद में पढ़ाई के बाद मित्रों ने मुंबई साथ में काम करने के लिए बुलाया तो वहां चली गई। इस दौरान एड फिल्म बनाने सहित अनेक कार्य किए। इस दौरान ही शॉर्ट फिल्म बनाने का प्रयास किया। पहले ही प्रयास में सफलता मिली। पिता अय्यर ने कहा कि उनको इस बात की खुशी हैं कि बेटी ने विदेश में भी भारत के नाम का झंडा बुलंद किया है।
प्रयास रहेगा रतलाम को दिखे ये फिल्म
नताशा के पिता अय्यर ने बताया कि उनका प्रयास रहेगा कि ये फिल्म रतलाम में भी प्रदर्शित हो। फिलहाल फिल्म को यूट्यूब पर प्रदर्शित नहीं किया गया है। ये कार्य शीघ्र होगा। बेटी शीघ्र ही भारत व बाद में रतलाम आएगी।