29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उज्जैन में राहत का मई, 436 ने जीत ली कोरोना से जंग

262 नए संक्रमित को एक ही दिन में 400 से ज्यादा मरीज हुए स्वस्थ्य
2 min read
Google source verification
patrika

patrika

उज्जैन. कोरोना को लेकर शनिवार को अच्छी खबर सामने आई । 24 घंटे के दौरान 436 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं । यह डिस्चार्ज होने वालों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इधर 1902 सैम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें 262 नए संक्रमित मिले हैं। नये मरीजों में उज्जैन शहर के 221, तराना के 13, बडनग़र के 11, नागदा के 3, खाचरौद और घट्टिया के 1-1 व महिदपुर के 12 लोग शामिल है। नए मरीजों की तुलना में बड़ी संख्या में लोग डिस्चार्ज किए गए हैं ।436 लोगों के डिस्चार्ज करने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या घट कर 2 हजार 981 हो गई है। बता दें कि जिले में अब तक कुल 13 हजार 376 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं । इनमें से 10 हजार 245 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं वहीं 150 की मौत हो गई है।

किराना सामान जुटाने बाजार में भीड़
लॉकडाउन के चलते लंबे समय के बाद शनिवार को दोपहर 12 बजे तक किराने की दुकानें, ठेले पर सब्जी-फल बेचने वाले और दूध-पेट्रोल पंप आदि को खोलने की अनुमति प्रशासन द्वारा दी गई। यह छूट फिलहाल आगामी आदेश तक जारी रहेगी, वहीं 7 मई तक जनता कफ्र्यू भी जारी रहेगा। रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, रोजा इफ्तारी के लिए खाने-पीने का जरूरी सामान चाहिए होता है, ऐसे में जैसे ही दुकानें खुलीं, बड़ी संख्या में लोग बाहर निकले। कोरोना की संक्रमण रफ्तार को देखते हुए यह भीड़ कहीं फिर से भारी न पड़ जाए, लेकिन दुकानों का खुलना भी उतना ही जरूरी था।

दोपहर 12 बजे तक ही थी अनुमति
प्रशासन ने इसीलिए सिर्फ 12 बजे तक की ही इजाजत दी। कहीं-कहीं तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ, लेकिन कहीं बिल्कुल भी नहीं किया गया। कुछ लोग तो 12 बजे के बाद भी दुकानों के आधे शटर खोलकर सामान देते नजर आए। पुलिस ने ऐसे व्यापारियों को कड़ी फटकार लगाई और दुकान बंद कराई। सुबह से ही दुकान खुलने की जानकारी मिलने पर काफी भीड़ दौलतगंज किराना बाजार व अन्य स्थानों पर नजर आई।