29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम में पहले दिन 136294 बच्चों को दीं पोलियो की दवा

कलेक्टर मिशा सिंह ने बाल चिकित्सालय में बच्चों को पोलियो दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की। 29-30 जून को घर-घर पिलाएंगे दवा, इस साल 2 लाख 12 हजार 380 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य हैं।
2 min read
Google source verification
Pulse Polio Campaign news ratlam

कलेक्टर मिशा सिंह ने बाल चिकित्सालय में बच्चों को पोलियो दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की। 29-30 जून को घर-घर पिलाएंगे दवा,

रतलाम। जिले में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार सुबह बाल चिकित्सालय में कलेक्टर मिशा सिंह ने बच्चों को पोलियो दवाई पिलाकर की। जिले के बूथों से मिले शाम तक आंकड़ों के हिसाब से 136294 बच्चों को दवाई पिलाई जा चुकी थी।

इस साल 2 लाख 12 हजार 380 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य हैं। पल्स पोलियो अभियान 29 और 30 जून को भी आयोजित होगा। इस दौरान विभिन्न स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर वंचित बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाएंगे।

इन्होंने भी पिलाई बच्चों को दवाई
आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, रोगी कल्याण समिति सदस्य हेमंत राहोरी, सीएमएचओ डॉ. किरण वाडिवा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील, सिविल सर्जन डॉ. एपी सिंह आदि ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की। सबसे पहले शिशु निमांश माता निमिषा, पिता शिवम श्रीवास्तव और त्रिशान शिशु माता प्रियंका, पिता प्रमोद प्रजापति को पोलियो की दवा पिलाई।

2 लाख 12 हजार 380 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
खबर लिखे जाने जिले के बूथों से मिले शाम तक आंकड़ों के हिसाब से 136294 बच्चों को दवाई पिलाई जा चुकी थी। इस साल 2 लाख 12 हजार 380 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य हैं। पल्स पोलियो अभियान 29 और 30 जून को भी आयोजित होगा। इस दौरान विभिन्न स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर वंचित बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाएंगे।

1526 बूथ पर पिलाई जाएगी पोलियो दवा
जिले में इस वर्ष 2 लाख 12 हजार 380 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए जिले में 1526 बूथ निर्धारित हैं, जिनमें 1182 बी टाइप और 344 सी टाइप बूथ शामिल हैं। इसके अलावा 74 ट्रांजिट और 29 मोबाइल टीम भी तैनात की गई।

3052 वैक्सीनेटर देंगे सेवाएं
कुल 200 सुपरवाइजर और 3052 वैक्सीनेटर (एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सीएचओ) अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल या आंगनबाड़ी केंद्र पर 0 से 5 वर्ष की आयु तक के बच्चे को दवा पिलाई जाएगी।

ये भी रहे मौजूद
इस मौके पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आरसी डामोर, डॉ. मनीष सिंह, डब्ल्यूएचओ के सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डॉ. रितेश बजाज और डीपीएम अर्चना राठौर, सरला वर्मा, सैयद अली, निलेश चौहान, सुरेश जोशी, लोकेश वैष्णव, सोनम मंडलोई, डॉ. गौरव बोरीवाल, डॉ. प्रमोद प्रजापति, पुष्पा दडीग, राजेश्वरी डोडियार, संगीता गामड़, एएनएम, आशा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।