
four people en route to khatu shyam die in ratlam- image patrika.com
ratlam accident : रतलाम में भीषण हादसे में 4 परिजनों की मौत हो गई जबकि 5 अन्य लोग घायल हो गए। ये सभी खाटूश्याम जा रहे कि शिवगढ़ के पास उनकी कार रोड पर खड़े एक ट्रक में जा घुसी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार देर रात यह हादसा हुआ।भीषण टक्कर में कार घसीटते हुए आगे जाकर पलट गई। उसके परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। इधर मृतकों की शिनाख्त कर उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज गए।
पुलिस ने बताया कि झाबुआ का एक परिवार कार से दर्शन के लिए खाटूश्याम जा रहा था। शिवगढ़ के पास कार टकरा गई जिससे उसमें सवार 9 लोगों में से 4 की मौके पर ही मौत हो गई। जोरदार टक्कर के कारण कार पलट गई और सभी सवार उसमें दब गए। बाद में जैसे तैसे कुछ घायल कार से बाहर निकले। सूचना मिलते ही शिवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
एनएचआई की एंबुलेंस भी स्टाफ सहित मौके पर पहुंच गई थी। सभी घायलों को अलग अलग दो एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतकों में 3 महिलाएं हैं। जो 5 लोग घायल हुए उनमें 2 बच्चे शामिल हैं।
शुरुआती जांच के अनुसार एक ट्रक अचानक खराब हो गया था जिसे सड़क किनारे खड़ा किया था। रोड पर खड़े ट्रक के पीछे से अर्टिंगा कार टकरा गई। भीषण टक्कर के बाद कार घिसटते हुए पलट गई। कार में सवार सभी लोग दब गए। हादसे की सूचना परिवार को तुरंत दे दी गई। कुछ परिजन रात में ही यहां आ पहुंचे।
बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे। इंदौर, धार व झाबुआ जिले के निवासी ये सभी लोग राजस्थान जा रहे थे। खाटूश्याम के दर्शन के लिए निकला परिवार रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गया।
पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार देर रात शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कजलिया पाड़ा के पास एक कार पीछे से ट्रक में घुस गई। कार क्रमांक MP 09 DL 8098 अचानक बेकाबू हो गई। प्रथम दृष्टया हादसे की वजह ट्रक को ओवर ट्रेक करने के दौरान कार चालक की लापरवाही बताई जा रही है। हादसे के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
शिवगढ़ पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर के आईएम खान से मिली जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में जतिन पिता हरिनारायण वर्मा 34 साल, लिसा पति जतिन वर्मा उम्र 30 साल निवासी जोबट, पप्पू पति राजेश मांझी 35 साल निवासी टांडा धार और राजू पति अरुण 35 साल निवासी मालवीय नगर इंदौर हैं। वहीं कार में सवार 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मीणा पति प्रकाश कहार उम्र 35 साल, झाबुआ, पथ पिता अरुण 8 साल निवासी इंदौर, टिशू पिता अरुण उम्र 3 साल, अरुण पिता मनीष उम्र 40 साल और रवि पिता दीपचंद उम्र 30 साल निवासी पारा है। सभी लोग जोबट से खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहे थे।
Updated on:
15 Aug 2026 09:23 am
Published on:
15 Aug 2026 08:52 am
