
भोपाल के अपोलो सेज अस्पताल ने मरीज को बंधक बनाया- demo Pic
bhopal apollo sage hospital भोपाल के अपोलो सेज अस्पताल में एक मरीज को बंधक बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। बिल की वसूली के लिए उसे कमरे में बंद कर दिया गया। अपोलो सेज अस्पताल पर मरीज ने बंधक बनाने के साथ ही फोन छीनने, अभद्रता करने और डिस्चार्ज समरी न देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की पुलिस और कलेक्टर से शिकायत की गई है। अपोलो सेज अस्पताल पर अभद्रता और प्रताडऩा के आरोपों पर शाहपुरा पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने पीडि़त से सभी दस्तावेज लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता मरीज अमित पाठे, सलैया स्थित त्रिभुवन कॉलोनी के निवासी हैं। उन्होंने अपोलो सेज अस्पताल की
शाहपुरा थाना प्रभारी, भोपाल कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और सीएमएचओ से लिखित शिकायत की है। पीडि़त ने शिकायत दर्ज करा अस्पताल पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता मरीज अमित पाठे के आरोपों की शाहपुरा पुलिस ने जांच शुरू की है।
पुलिस को की गई शिकायत के अनुसार, अमित पाठे को 4 अगस्त की रात सांस लेने में तकलीफ हुई। गंभीर अस्वस्थता के कारण उन्हें एंबुलेंस से ले जाकर अपोलो सेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती के समय अमित पाठे ने 'मेडि असिस्ट' कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस कार्ड जमा किया था। इंश्योरेंस कंपनी समेत अस्पताल प्रबंधन को जानकारी भी दी।
पीडि़त अमित पाठे का आरोप है, 7 अगस्त शुक्रवार तक इलाज के बाद अपोलो सेज अस्पताल प्रबंधन ने कैशलेस सुविधा देने के बजाय उनसे सीधे भुगतान की मांग शुरू कर दी। भुगतान को लेकर अस्पताल के स्टॉफ, सुरक्षाकर्मियों और प्रबंधन ने अभद्रता व गाली- गलौज की। उन्हें कमरा-3106 में लॉक कर दिया। मोबाइल छीन लिया। 4 घंटे बंधक बनाए रखा। पत्नी शीतल से अमर्यादित व्यवहार किया। पीडि़त को मानसिक रोगी विभाग में भर्ती कराने की धमकी दी।
पत्नी और मरीज को मारने बुलाए बाउंसर
अमित पाठे का आरोप है कि बीमारी व इलाज के दस्तावेज नहीं देने के नाम पर बाउंसरों को बुलाकर धमकाया। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने के प्रयास किया गया, पर संपर्क नहीं हो पाया।
इधर शाहपुरा थाना प्रभारी संतोष मरकाम ने बताया कि
मरीज अमित पाठे ने सेज अपोलो अस्पताल के संबंध में लिखित शिकायत की है। हमने इस संबंध में उनसे दस्तावेज, फुटेज सहित अन्य सामग्री मांगी है। मामले की जांच की जा रही है।
Updated on:
09 Aug 2026 07:12 am
Published on:
09 Aug 2026 07:11 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
