3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेहल्लुम : हुसैन टेकरी पर 30 की रात को होगा चूल का आयोजन

चेहल्लुम : हुसैन टेकरी पर 30 की रात को होगा चूल का आयोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Akram Khan

•

Updated: 21 Oct 2018, 5:39 PM IST

patrika

चेहल्लुम : हुसैन टेकरी पर 30 की रात को होगा चूल का आयोजन

रतलाम। विश्व प्रसिद्ध हुसैन टैकरी शरीफ जावरा पर हुसैन मिशन द्वारा हज़रत इमाम हुसैन की याद में दस दिनी चेहल्लुम का आगाज शनिवार की शाम को परचम कुशाई के साथ हुआ। अब से अगले दस दिन तक शिया सम्प्रदाय के लोग यहां विभिन्न आयोजन होंगे। जिसमें मजलीस, जुलूस व मातम मनाया गा। वहीं चेहल्लुम को लेकर सारी व्यवस्थाएं इदारा हुसैन टैकरी शरीफ द्वारा की जाती हैं। वहीं सुरक्षा व कानून व्यवस्था का जिम्मा स्थानीय तथा जिला प्रशासन पर रहता हैं।
हुसैन मिशन के अजफल मुकादम ने बताया कि हुसैन टैकरी शरीफ पर हुसैनी मिशन द्वारा 2० अक्टूबर से ३० अक्टूबर तक चेहल्लुम का आयोजन चलेगा। चेहल्लुम का मुख्य आयोजन मातम ए खंदक ३० अक्टूबर की रात में होगा। हुसैनी मिशन तथा इदारा हुसैन टैकरी शरीफ द्वारा आयोजित चैहल्लुम को लेकर प्रोग्राम तय कर दिया गया हैं। जिसमें तहत २० अक्टूबर की शाम करीब ५ बजे हुसौनी मिशन के अफजल मुकादम ने हुसैन टैकरी मुत्तवली नवाब सरवर अली खान, कार्यपालन अधिकारी मुन्नवर अली खान, नायब मुत्तवली मुबिन तैमुरी तथा टैकरी कर्मचारियों की मौजुदगी में बड़े रोजे पर परचम फहराया।

परचम कुशाई के साथ ही रोजाना सुबह १०.३० बडे रोजे पर, सुबह ११ बजे टॉप शरीफ पर तथा १२.३० बजे इमाम बाड़े पर जनाना मजलीस होगी। रोज शाम ५ बजे छोटे रोजे पर तथा रात ९ बजे बड़े रोजे पर मजलीस होगी। 2५ अक्टूबर को शाम 5 बजे इमामबाड़े में हजरत इमाम जाफर सादिक की कुंडे की नियाज होगी। 2६ अक्टूबर को सुबह 10 बजे चाबुक शरीफ पर मजलिस और इसके बाद इमामबाडे पर नियाज तकसीम होगी। २७ अक्टूबर को सुबह 10 बजे जुलुस झुले जनाब अली असगर निकाला जाएगा, शाम को मजलीस के बाद छोटे रोजे पर मेंहदी जनाब कासिम का मंजर पेश किया जाएगा। २८ अक्टूबर को सुबह 10 बजे जुलूस ए हजरत अबुल फजलिल के अलम मुबारक की सवारी और अम्मारी निकाली जाएगी। शाम मजलीस छोटे रोजे से चुप ताजिये का जुलूस निकाला जाएगा। २९ अक्टूबर को सुबह 10 बजे बनी असमद के काफिले का मंजर पेश किया जाएगा, शाम 5 बजे छोटे रोजे पर ताजिया उठाया जाएगा, रात 10 बजे चेहल्लजुम का मुख्य आयोजन मातम ए खंदक होगा जो पूरी रात चलेगा। 3० अक्टूबर को सुबह 10 बजे जुलुसे जुलजिनाह अलम मुबारक के साथ दोपहर 12.30 बजे अलवीदा मजलीस के साथ ही चेहल्लुम का समापन होगा। हुसैन मिशन के साथ ही शिया सम्प्रदाय के अन्य मिशनों द्वारा भी २९ व ३० अक्टूबर को विभिन्न जुलूस निकाले जाएंगे, जिसमें खुनी मातम भी होगा।