20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिव महापुराण कथा : शिव भक्ति जीवन का प्रमुख आधार, Video

महादेव को तुलसी पत्र नहीं चढ़ाना चाहिए। सिर्फ जल और बिल्व पत्र ही चढ़ाना चाहिए।

2 min read
Google source verification
shiv mahapuran latest news in hindi

shiv mahapuran latest news in hindi

नीमच. अतिथि की सेवा देवता की सेवा के समान होती है। अतिथि सेवा के बदले जो आशीर्वाद प्रदान करता है वह सकारात्मक आशीर्वाद होता है। सेवा के साथ नकारात्मक ऊर्जा भी लेकर जाता है और सकारात्मक ऊर्जा का आशीर्वाद देकर जाता है इसलिए अतिथि की सेवा ईश्वर की सेवा के समान होती है।

यह बात प्रमोद उपाध्याय ने कही। वे कुबेरेश्वर महादेव महिला मंडल बगीचा नंबर 10 सिटी रोड़ नीमच के तत्वावधान में आयोजित शिव पुराण कथा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राम नाम स्मरण सदैव सत्य होता है। सब संसार झूठा होता है। इसलिए सदैव सत्य बोलना चाहिए। सत्य ही ईश्वर का स्वरूप होता है। प्रत्येक महिला मातृशक्ति को अपने पति को परमेश्वर मानकर सेवा करना चाहिए, क्योंकि पति परमेश्वर का स्वरूप होता है। लक्ष्मी माता ने भी विष्णु भगवान की सेवा की और सुख समृद्धि को पाया था। प्रशंसा करना मूर्खता के समान होता है इसलिए किसी व्यक्ति की झूठी प्रशंसा नहीं करना चाहिए। शिव भक्ति जीवन का प्रमुख आधार होती है।

महादेव को नहीं चढ़ाए तुलसी - महादेव को तुलसी पत्र नहीं चढ़ाना चाहिए। सिर्फ जल और बिल्व पत्र ही चढ़ाना चाहिए। शंकर भगवान जगत को सदैव दान ही दान देते रहते हैं। शंकर भगवान हर - हर बोलने से पाप हर लेता है। दक्ष प्रजापति का अहंकार को शंकर भगवान ने नष्ट कर दिया था। हम अच्छे कर्म करेंगे तो हमें भी जीवन में अच्छे ही फल मिलेंगे। मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है। यदि हम किसी का अच्छा नहीं कर सकते तो बुरा भी नहीं करना चाहिए। शिव पुराण कथा श्रवण करने से पाप नष्ट हो जाते हैं। पति और भगवान से कुछ नहीं छुपाना चाहिए। शिव पुराण कथा श्रवण करने से मनुष्य तो क्या भूत - पिशाच का भी कल्याण हो जाता है। महादेव की भक्ति करे तो पितरों का भी कल्याण होता है। शिव भक्ति जीवन का प्रमुख आधार होती है। शिव पुराण परिवार में प्रेम के साथ जीवन जीने का संदेश देती है।

जीवन का कल्याण हो जाता - जो मनुष्य शंकर भगवान के मंदिर में सफाई या सेवा करता है उसके जीवन का कल्याण हो जाता है। महादेव के मंदिर में जय श्री राम बोलेंगे तो शंकर भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं। इस अवसर पर मेरी कुटिया के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे भजन प्रस्तुत किया तो श्रद्धालु झूम उठे। शिव पोथी पुराण पूजा आरती में नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, मिशन विश्व गुरु के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीके सोलंकी, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की प्रदेश अध्यक्ष पूजा यादव, राधा बैरागी, ललित पाटीदार, गिरजा शंकर परिहार आदि उपस्थित थे। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया।