4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम

Watch video : कलेक्टोरेट की सीढिय़ों पर बैठे झुग्गी बस्ती वाले

रतलाम। सड़क, पट्टे और स्कूल एवं विद्युत मीटर नहीं लगाने जैसे कई मांगों को लेकर अर्जुननगर, दीनदयाल नगर और बजरंग नगर के निवासी बड़ी संख्या में कलेक्टोरेट पहुंचे और सीढिय़ों पर बैठ गए। कुछ देर बात नायब तहसीलदार के समक्ष समस्या सुनाकर निराकरण की मांग की गई।

Google source verification

शहर के एक क्षेत्र में सड़क नहीं होने पर रहवासियों से ऑटो चालकों की ओर से यह कहकर अधिक किराया लिया जाता है कि तुम्हारे क्षेत्र की सड़क खराब है। न सड़क बन रही है और ना ही मकानों के पट्टे मिल रहे हैं। हमसे हर क्षेत्र में भेदभाव किया जा रहा है।

वर्षो से रह रहे झुग्गी बस्ती वाले

अखिल भारतीय सर्वधर्म सभा के नेतृत्व में मुलभूत सुविधाओं को हल करने की मांग लिए बुधवार दोपहर कलेक्टोरेट में नायब तहसीलदार कुलभूषण शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम मीणा ने बताया कि अर्जुन नगर, दीनदयाल नगर, बजरंग नगर झुग्गी बस्ती में वर्षों से क्षेत्र में निवास कर रहे हैं, लेकिन अब तक सर्वे सूचि में नाम नहीं होने से पट्टे नहीं मिल पाए है, पट्टे दिए जाए।

घरों पर नहीं लगा रहे मीटर

इसके अलावा सड़क खराब होने के कारण ऑटो चालक अधिक किराये मांगते है, सड़क निर्माण करवाया जाकर मैजिक स्टैंड की सुविधा भी क्षेत्रवासियों के दी जाए। इसके साथ ही मुखबधिर बच्चों के लिए 8वीं से 12वीं तक स्कूल की व्यवस्था करने की मांग की गई। इन क्षेत्रों में बिजली वितरण कम्पनी की ओर से सर्वे किया गया, लेकिन आज तक मीटर नहीं लगाए गए। इस दौरान अर्जुन नगर, दीनदयाल नगर, बजरंग नगर वार्ड 28 के 110 और दीनदयाल नगर से 40 लोग शामिल थे।