1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

त्योहार स्पेशल का स्पेशल किराया, दीपावली-छठ पर बढ़ाए गए चार फेरे

गोरखपुर-वलसाढ़-गोरखपुर त्‍योहार स्‍पेशल एक्‍सप्रेस के चार फेरों का परिचालन स्‍पेशल किराया के साथ किया जाएगा..

less than 1 minute read
Google source verification
special_train.jpg

रतलाम. आगामी त्योहार दीपावली और छठ त्‍योहार के कारण गाड़ियों में यात्रियों की भीड़ को ध्‍यान में रखते हुए रतलाम मंडल के रतलाम जंक्‍शन स्‍टेशन से होते हुए गोरखपुर-वलसाढ़-गोरखपुर त्‍योहार स्‍पेशल एक्‍सप्रेस का परिचालन स्‍पेशल किराया के साथ किया जाएगा। गाड़ी संख्या 05301 गोरखपुर वलसाढ़ स्‍पेशल एक्‍सप्रेस 05 एवं 12 नवम्‍बर 2021 शुक्रवार को गोरखपुर से 05.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्‍शन (05.00/05.05 शनिवार) होते हुए शनिवार को 12.10 बजे वलसाढ़ स्‍टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्‍या 05302 वलसाढ़ गोरखपुर स्‍पेशल एक्‍सप्रेस 06 एवं 13 नवम्‍बर 2021 शनिवार को वलसाढ़ से 14.05 बजे चलकर, रतलाम मंडल के रतलाम जंक्‍शन (20.45/20.50 शनिवार) होते हुए रविवार को 20.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

इन स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन
इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में खलिलाबाद, बस्‍ती, गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, कन्‍नौज, फारूखाबाद, कासगंज, मथुरा जंक्‍शन, अछनेरा जंक्‍शन, भरतपुर जंक्‍शन, कोटा जंक्‍शन, रतलाम जंक्‍शन, वडोदरा जंक्‍शन एवं सूरत स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

ये भी पढ़ें- 5 करोड़ से सजा महालक्ष्मी का दरबार, दीपावली की पूरी रात खुले रहेंगे पट, वीडियो

ट्रेन में 20 सेकेंड सीटिंग के कोच रहेंगे
यह ट्रेन पूरी तरह से आरक्षित है । यात्री इन ट्रेनों के ठहराव, परिचालन समय, संरचना, बारम्‍बारता और संचालन के दिनों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इन स्‍पेशल ट्रेनों में कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति होगी। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों को बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी मानदंडों तथा एसओपी का पालन करने का अनुरोध किया गया है।

देखें वीडियो- नाखूनों से चट्टन पर उकेरीं देवी-देवताओं की प्रतिमाएं

Story Loader